Molitics Logo
होम PDA पाठशाला: A फॉर अखिलेश', SP नेता पर FIR दर्ज, सपा प्रमुख का भाजपा पर हमला

PDA पाठशाला: A फॉर अखिलेश', SP नेता पर FIR दर्ज, सपा प्रमुख का भाजपा पर हमला

PDA पाठशाला: समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय नेता के खिलाफ कथित तौर पर बच्चों को राजनीतिक एबीसीडी(PDA पाठशाला) सिखाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

PDA पाठशाला: A फॉर अखिलेश', SP नेता पर FIR दर्ज, सपा प्रमुख का भाजपा पर हमला
फोटो: PDA पाठशाला: A फॉर अखिलेश', SP नेता पर FIR दर्ज, सपा प्रमुख का भाजपा पर हमला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में समाजवादी पार्टी(SP) के एक स्थानीय नेता के खिलाफ कथित रूप से बच्चों को राजनीतिक ABCD (PDA पाठशाला) के ज़रिए राजनीतिक शिक्षा देने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा सरकार पर बच्चों की शिक्षा में राजनीतिक हस्तक्षेप के नाम पर दमनात्मक कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

क्या PDA पाठशाला का पूरा मामला?


पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता मेन सिंह ने आरोप लगाया कि कल्लरपुर गुर्जर गांव के फरहाद आलम गाडा नामक सपा नेता ने अपने आवास पर संचालित एक निजी पाठशाला में बच्चों को ए फॉर अखिलेश, बी फॉर बाबा साहेब, डी फॉर डिंपल और एम फॉर मुलायम सिखाया। एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब गाडा के रामनगर स्थित आवास पर कथित तौर पर फिल्माया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने बच्चे ‘राजनीतिक एबीसीडी’ दोहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर जांच शुरू की गई और FIR दर्ज की गई।

अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना


घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट किया, “पढ़ाई के लिए तो FIR अंग्रेजों तक ने नहीं की थी। भाजपा का शिक्षा-विरोधी चेहरा अब जनता के सामने उजागर हो गया है। अब भाजपा हमेशा के लिए जाएगी। निंदनीय!”  

वहीं, इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा नेता फरहाद गाडा ने कहा कि पीडीए पाठशाला का मकसद सिर्फ एबीसीडी सिखाना नहीं है, बल्कि बच्चों को सामाजिक न्याय और समाजवादी विचारधारा के महापुरुषों के बारे में जागरूक करना भी है। उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य पूरे जिले में इस तरह की पाठशालाएं खोलना है। इसी प्रकार का एक और मामला कानपुर के बिल्हौर ब्लॉक स्थित शाहमपुर गढ़ी गांव से सामने आया है। यहां सपा नेत्री रचना सिंह गौतम पर सरकारी प्राइमरी स्कूल के बाहर पीडीए पाठशाला चलाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है।