एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने लिखा,
"जब मोदी सरकार अपने 11 साल के 'सेवा काल' का जश्न मना रही है, तब देश की सच्चाई मुंबई से आ रही एक दुखद खबर में दिख रही है – कई लोग ट्रेन से गिरकर मर गए।"
राहुल गांधी ने भारतीय रेलवे की स्थिति को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों की जीवनरेखा कही जाने वाली भारतीय रेल आज असुरक्षा, अराजकता और भीड़भाड़ का प्रतीक बन गई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि,
"ना कोई जवाबदेही, ना कोई सुधार – सिर्फ प्रचार। अब सरकार 2025 की नहीं, 2047 के सपने बेच रही है।"
कांग्रेस नेता ने ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि देश की इन समस्याओं की ज़िम्मेदारी कौन लेगा?
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हादसा संभवतः दो भीड़भाड़ वाली ट्रेनों के यात्रियों के फुटबोर्ड पर लटकने और उनके बैग टकराने की वजह से हुआ। हालांकि, अब तक रेलवे ने मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की है।





