Molitics Logo
होम नितेश राणे का बयान: सैफ अली खान पर मचा हंगामा, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकारों की अनदेखी क्यों?

नितेश राणे का बयान: सैफ अली खान पर मचा हंगामा, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकारों की अनदेखी क्यों?

महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के मंत्री नितेश राणे ने अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सैफ अली खान के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर |

नितेश राणे का बयान: सैफ अली खान पर मचा हंगामा, सुशांत सिंह राजपूत जैसे कलाकारों की अनदेखी क्यों?
फोटो: Nitish Rane, Saif Ali Khan, Sushant Singh Rajput
महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के मंत्री नितेश राणे ने अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सैफ अली खान के अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर आश्चर्य व्यक्त किया और पूछा कि क्या वास्तव में हमला हुआ था या यह सब सिर्फ़ एक ऐक्टिंग थी? राणे ने सैफ अली खान के हमले के सहारे कई लोगों पर भी निशाना साधा। 

उन्होंने कहा, “जब भी शाहरुख खान या सैफ अली खान जैसे किसी खान को चोट लगती है, तो हर कोई इसके बारे में बात करना शुरू कर देता है। लेकिन जब सुशांत सिंह राजपूत जैसे हिंदू अभिनेता को प्रताड़ित किया जाता है, तो कोई भी इस पर कुछ कहने के लिए आगे नहीं आता है।”

राणे ने यह भी कहा कि मुंबई में बांग्लादेशी घुसपैठिए क्या कर रहे हैं। “उन्होंने सैफ अली खान के घर में घुसने की कोशिश की। पहले ये लोग सड़कों के चौराहों पर खड़े होते थे, लेकिन अब वे घरों में घुसने लगे हैं। शायद वे उसे ले जाने आए थे। यह अच्छा है कि कचरा हटा दिया जाए। मैंने देखा कि जब वह अस्पताल से बाहर आया, तो मुझे शक हुआ कि उसे चाकू मारा गया था या वह अभिनय कर रहा था। वह चलते समय नाच रहा था।”

इसके अलावा, नितेश राणे ने सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा, “सुप्रिया सुले और जितेंद्र आव्हाड जैसी हस्तियां सिर्फ सैफ अली खान, शाहरुख खान के बेटे, और नवाब मलिक की ही चिंता करती हैं। आपने उन्हें कभी भी किसी हिंदू कलाकार की चिंता करते देखा है? आपको इन सब बातों पर ध्यान देना चाहिए।”

Read This Also:- सैफ अली खान पर हमला करने वाला निकला बांग्लादेशी, मुंबई पुलिस को मिले सबूत