हाईकोर्ट में दायर हुई जनहित याचिका
अब एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है, क्योंकि बॉम्बे हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। इस याचिका में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मृत्यु को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं। साथ ही, आदित्य ठाकरे से पूछताछ और उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट लिटिगेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा दायर इस याचिका में सीबीआई से अपनी जांच की पूरी रिपोर्ट पेश करने की अपील की गई है। याचिका में यह भी मांग की गई है कि आदित्य ठाकरे के खिलाफ विस्तृत जांच की जाए ताकि सच सामने आ सके।
आदित्य ठाकरे ने दाखिल किया हस्तक्षेप आवेदन
जनहित याचिका दायर होने के बाद आदित्य ठाकरे ने अदालत में एक हस्तक्षेप आवेदन (Intervention Application) दाखिल किया। उन्होंने कोर्ट से आग्रह किया कि इस मामले में कोई भी आदेश पारित करने से पहले उनका पक्ष सुना जाए। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि यह याचिका कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं है और इसे खारिज किया जाना चाहिए। बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस जनहित याचिका पर 19 फरवरी को सुनवाई करने का फैसला किया है। अदालत इस याचिका में उठाए गए सवालों और आरोपों पर विचार करेगी।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से ठीक 6 दिन पहले, 8 जून 2020 को उनकी मैनेजर दिशा सालियान की मौत एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने के कारण हुई थी। दोनों ही मौतों को लेकर कई अटकलें लगाई जाती रही हैं, लेकिन अब तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है।
Read This Also:- दिल्ली हाईकोर्ट से सांसद इंजीनियर राशिद को दो दिन की हिरासत पैरोल मिली, संसद सत्र में लेंगे भाग
Read This Also:- दिल्ली हाईकोर्ट से सांसद इंजीनियर राशिद को दो दिन की हिरासत पैरोल मिली, संसद सत्र में लेंगे भाग





