महिला आयोग ने जताई कड़ी नाराजगी
महिला आयोग ने अपने बयान में कहा, "इन टिप्पणियों से समाज में व्यापक आक्रोश फैला है। यह न केवल प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा और सम्मान का उल्लंघन है, बल्कि समानता और आपसी सम्मान के मूल्यों को भी ठेस पहुंचाता है।"
आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर के निर्देशानुसार, इस मामले में 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित NCW कार्यालय में सुनवाई होगी।
सोशल मीडिया पर नियमों की मांग
इस बीच, ओडिशा के भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम के दौरान विजया रहाटकर ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित होने वाली सामग्री को नियंत्रित करने के लिए नियम बनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं शो में इस्तेमाल की गई भाषा की कड़ी निंदा करती हूं। NCW इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है और इस संबंध में हमने आईटी मंत्रालय को पत्र भी लिखा है।"
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री को लेकर कड़े कदम उठाए जाएंगे ताकि डिजिटल स्पेस में अनुशासन और मर्यादा बनी रहे।
Read This Also:- Income Tax Bill 2025: नया कर कानून जल्द लागू, जानिए क्या होंगे बड़े बदलाव
Read This Also:- Income Tax Bill 2025: नया कर कानून जल्द लागू, जानिए क्या होंगे बड़े बदलाव





