Molitics Logo
होम ट्रंप से तनातनी के बाद मस्क का पछतावा, बोले- कुछ पोस्ट्स पर है अफसोस

ट्रंप से तनातनी के बाद मस्क का पछतावा, बोले- कुछ पोस्ट्स पर है अफसोस

मस्क ने हाल ही में एक ट्वीट में अपने कुछ बयानों पर खेद जताते हुए लिखा, “पिछले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर की गई कुछ पोस्ट पर मुझे अफसोस है।”

ट्रंप से तनातनी के बाद मस्क का पछतावा, बोले- कुछ पोस्ट्स पर है अफसोस
फोटो: ट्रंप से तनातनी के बाद मस्क का पछतावा, बोले- कुछ पोस्ट्स पर है अफसोस
पिछले कई हफ्तों से चल रही तनातनी के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अरबपति उद्योगपति एलन मस्क और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच के रिश्तों में थोड़ी नरमी आ रही है। मस्क ने हाल ही में एक ट्वीट में अपने कुछ बयानों पर खेद जताते हुए लिखा, “पिछले सप्ताह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर की गई कुछ पोस्ट पर मुझे अफसोस है।”

दोनों के बीच टकराव की शुरुआत उस समय हुई जब एलन मस्क ने ट्रंप के Tax and Spending Bill की आलोचना की। मस्क ने बिल को 'Big Beautiful Bill' कहे जाने पर निराशा जताई और कहा कि यह न केवल संघीय घाटा बढ़ाने वाला है, बल्कि यह उनके विभाग, Department of Government Efficiency (DOGE), के कामकाज को भी कमजोर करता है। गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन के दौरान मस्क को DOGE का प्रमुख नियुक्त किया गया था, लेकिन हालिया महीनों में दोनों के रिश्ते बिगड़ते गए और अंततः मस्क ने पद से इस्तीफा दे दिया।

बिल की मुखर आलोचना करते हुए मस्क ने आम नागरिकों से अपील की थी कि वे रिपब्लिकन सांसदों के खिलाफ कदम उठाएं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने मस्क को चेतावनी दी थी कि यदि उन्होंने पार्टी के खिलाफ प्राइमरी चुनावों में विपक्षी उम्मीदवारों को समर्थन दिया, तो इसके “गंभीर नतीजे” होंगे।  इसके बाद ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से यह भी कहा कि वह मस्क से किसी तरह की बातचीत नहीं करना चाहते।


विवाद तब और गहराया जब मस्क ने आरोप लगाया कि ट्रंप का नाम Epstein Files से जुड़ा हुआ है और इसलिए सरकार इस मामले से जुड़े दस्तावेज़ सार्वजनिक नहीं कर रही। मस्क द्वारा जताए गए अफसोस को कुछ विश्लेषक दोनों नेताओं के बीच संभावित सुलह की पहली कड़ी मान रहे हैं।