इस घटना पर मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने निंदा करते हुए कहा कि यह जानबूझकर किया गया कृत्य था और राज्य सरकार ऐसे प्रयासों को किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा, "हम किसी को भी समाज में धार्मिक और सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने का मौका नहीं देंगे, और कानूनी कार्रवाई जारी है।"
ईस्ट खासी हिल्स के एसपी सिल्वेस्टर नॉन्गटिंगर ने पीटीआई से बातचीत में बताया कि पुलिस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो के आधार पर आरोपी आकाश सागर के खिलाफ केस दर्ज किया है और उसकी तलाश जारी है। मामले की जांच की जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता एंजेला रंगद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया था और यह संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है।
मेघालय में भाजपा ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है। भाजपा प्रवक्ता एम खारकरंग ने कहा कि इस तरह की "मूर्खतापूर्ण हरकतों" के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। राज्य पुलिस ने होटलों, होमस्टे और टूर ऑपरेटरों से अपील की है कि वे यदि आकाश सागर के ठिकाने के बारे में जानकारी रखें तो उसे पुलिस के साथ साझा करें।
Read This Also:- अरविंद केजरीवाल को शिकस्त देने, दिल्ली में चुनावी बिगुल फूकेंगे PM मोदी, 29 को जापानी पार्क में रैली
Read This Also:- अरविंद केजरीवाल को शिकस्त देने, दिल्ली में चुनावी बिगुल फूकेंगे PM मोदी, 29 को जापानी पार्क में रैली





