Molitics Logo
होम Maharashtra: नाना पटोले ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, हाईकमान ने हार की समीक्षा के दिए निर्देश

Maharashtra: नाना पटोले ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, हाईकमान ने हार की समीक्षा के दिए निर्देश

राज्य में मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने हार की समीक्षा करने के लिए कहा है।

Maharashtra:  नाना पटोले ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, हाईकमान ने हार की समीक्षा के दिए निर्देश
फोटो: Maharashtra: नाना पटोले ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, हाईकमान ने हार की समीक्षा के दिए निर्देश
महाराष्ट्र में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद नाना पटोले ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को नाना पाटोले ने इस्तीफा दिया और महाराष्ट्र में मिली हार की जिम्मेदारी ली। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान ने अभी तक पटोले का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। राज्य में मिली हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने हार की समीक्षा करने के लिए कहा है। जिसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा की पार्टी हाईकमान उनका इस्तीफा स्वीकार करता है या नहीं।

महाराष्ट्र में कांग्रेस की बड़ी हार हुई है। पार्टी के कई बड़े-बड़े नेता चुनाव हारे हैं। प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले खुद 208 वोटों से जीते है। कराड दक्षिण से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री जो कांग्रेस की सीट से लड़ रहे थे। उन्हें बीजेपी के अतुल भोसले ने 39,355 वोटों से हराया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े नेता बालासाहब थोराट को भी हार का सामना करना पड़ा है। लोकसभा में राज्य में सबसे अधिक सीट जीतने वाली कांग्रेस विधानसभा चुनाव में सिर्फ 16 सीट जीत पाई। पार्टी ने 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

लाडली बहना योजना साबित हुई जीत का ट्रंप कार्ड

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी(MVA) को मिली हार के बाद NCP(SP) प्रमुख शारद पवार ने भी अपनी पहली प्रतिकिर्या दी है। शरद पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे उनकी अपेक्षा के मुताबिक नहीं आए। लेकिन जो जनता का फैसला है, वो हमें स्वीकार करना होगा। वहीं पवार ने कांग्रेस और शिवसेना (UBT) के द्वारा EVM पर खड़े किए जा रहे सवाल को लेकर कुछ नहीं कहा। 

रविवार को मीडिया से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि चुनाव में मिली हार का मंथन किया जा रहा है। पवार ने महायुति की जीत में लाडली बहना योजना को ट्रंप कार्ड बताया। हिंदू वोटों के ध्रुवीकरण को भी अहम कारण माना। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर जब तक मेरे पास कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आ जाती। तब तक उस पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता।

शरद पवार के अलावा शिवसेना(UBT) प्रमुख ने कहा, "महाराष्ट्र के नतीजे सुनामी की तरह हैं। महाराष्ट्र की जनता उम्मीद न खोए। जिन्होंने हमें वोट दिया उनको आभार, मुझे लगता है कि इस बार बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा। हमें उम्मीद नहीं थी की ऐसे नतीजे आएंगे। हर कोई जानना चाहता है कि यह नतीजे कैसे आए।"