Molitics Logo
होम Maharashtra Election: नतीजों से पहले भविष्यवाणी, शरद गुट के नेता का दावा बारामती से हार सकते हैं अजित पवार

Maharashtra Election: नतीजों से पहले भविष्यवाणी, शरद गुट के नेता का दावा बारामती से हार सकते हैं अजित पवार

गुरुवार को उत्तम ने दावा किया है कि अजित पवार बारामती सीट से हार सकते हैं। यहां से उनके भतीजे युगेंद्र पवार की जीत तय है।

Maharashtra Election: नतीजों से पहले भविष्यवाणी, शरद गुट के नेता का दावा बारामती से हार सकते हैं अजित पवार
फोटो: Maharashtra Election: नतीजों से पहले भविष्यवाणी, शरद गुट के नेता का दावा बारामती से हार सकते हैं अजित पवार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे। लेकिन उससे पहले ही नतीजों को लेकर भविष्यवाणी होने लगी है। एनसीपी(SP) ने नेता उत्तम जानकर ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। गुरुवार को उत्तम ने दावा किया है कि अजित पवार बारामती सीट से हार सकते हैं। यहां से उनके भतीजे युगेंद्र पवार की जीत तय है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख रामदास अठावले ने बुधवार को महायुति गठबंधन की जीत की भविष्यवाणी की थी।

40 हजार वोटों से हारेंगे अजित पवार

शरद गुट के नेता उत्तम जानकर ने कहा कि अजित पवार 40 हजार से ज्यादा वोटों से हार सकते हैं। अजित को मिलने वाला हर वोट एक तरह से बीजेपी और देवेंद्र फडणवीस के ही खाते में जाएगा। बारामती विधानसभा आसान नहीं रहने वाली है। यहां युगेंद्र पवार की जीत तय है। अजित का बारामती में जीतना आसान नहीं है। अजित पवार के अलावा उत्तम ने मालशिरस विधानसभा से बीजेपी के मौजूदा विधायक राम सतपुते का भी हारने का दावा किया है। यहां से उत्तम खुद उम्मीदवार हैं। उन्होंने यह दावा किया कि राम सतपुते यहां से अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे। मुझे लगभग एक से डेढ़ लाख वोट मिलने की उम्मीद है। वहीं उत्तम जानकर ने यह भी भविष्यवाणी की राज्य में MVA की सरकार बनेगी। रिजल्ट वाले दिन MVA 180-200 सीट जीतेगी।

महायुति की बनेगी सरकार

वहीं दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख रामदास अठावले ने बुधवार को महायुति गठबंधन की जीत की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने दावा किया था कि महायुति का चेहरा ही महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनेगा और गठबंधन को 160-165 सीटें मिलेंगी। न्यूज़ एजेंसी एनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा “महायुति को स्पष्ट बहुमत मिलेगा और मुख्यमंत्री हमारे गठबंधन से ही होगा।” अठावले ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में कई विकास हुए हैं। केंद्र सरकार की ओर से महाराष्ट्र को करीब 10 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं, अठावले ने पिछले ढाई साल की महाराष्ट्र में महायुति सरकार की भी तारीफ की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में राज्य सरकार के कार्यों की तारीफ की।

बुधवार को जारी एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य में महायुति को 137-157 सीटें मिलने का अनुमान है। विपक्षी महा विकास अघाड़ी (MVA) को 126-140 सीटें मिली सकती हैं। जबकि 10-15 सीट अन्य के खाते में जा सकती हैं। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी गठबंधन महायुति का मुकाबला कांग्रेस, शिवसेना(UBT) और एनसीपी(SP) गठबंधन महाविकास अघाड़ी से है।