Molitics Logo
होम Madhya Pradesh: राहुल गांधी के दौरे पर BJP मंत्री का वार – कांग्रेस संगठन नहीं, परिवार बचा रही है

Madhya Pradesh: राहुल गांधी के दौरे पर BJP मंत्री का वार – कांग्रेस संगठन नहीं, परिवार बचा रही है

मंत्री सारंग ने कहा राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस के संगठन विस्तार के लिए नहीं बल्कि 'नेहरू परिवार के सृजन' के लिए है वे सालभर अलग-अलग तरह के टूरिज्म |

Madhya Pradesh: राहुल गांधी के दौरे पर BJP मंत्री का वार – कांग्रेस संगठन नहीं, परिवार बचा रही है
फोटो: Madhya Pradesh: राहुल गांधी के दौरे पर BJP मंत्री का वार – कांग्रेस संगठन नहीं, परिवार बचा रही है
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मध्य प्रदेश में कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य 2028 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी संगठन को मजबूती देना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना है। हालांकि, राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर प्रदेश की बीजेपी सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने तीखा हमला बोला है।

मंत्री सारंग ने कहा, "राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस के संगठन विस्तार के लिए नहीं, बल्कि 'नेहरू परिवार के सृजन' के लिए है। वे सालभर अलग-अलग तरह के टूरिज्म करते हैं और अब ‘पॉलिटिकल टूरिज्म’ पर निकले हैं।" उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि "करोड़ों के गबन के बाद बचे पैसों से राहुल गांधी के लिए हवाई जहाज और होटलों का इंतजाम होता है।" 

सारंग ने कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी में केवल नेता और उनके करीबी ही आगे बढ़ते हैं। "भोपाल में लगे होर्डिंग्स में हर हिस्ट्रीशीटर की फोटो राहुल गांधी के साथ नजर आ रही है," उन्होंने कहा। उन्होंने कांग्रेस को ‘दिखावा और ढकोसला’ बताते हुए दावा किया कि पार्टी की दुकान और शोरूम पूरी तरह बंद हो चुके हैं।

कांग्रेस ने बताया ऐतिहासिक अभियान


वहीं, मध्य प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी के इस दौरे को ऐतिहासिक बताया है। पार्टी का कहना है कि ‘संगठन सृजन अभियान’ का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और 2028 की तैयारी अभी से शुरू करना है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा, "हम लंबे समय से सत्ता से बाहर हैं और यह अभियान कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा।"

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया समन्वयक अभिनव बरोलिया ने बताया कि राहुल गांधी के दौरे के दौरान पार्टी एक विशेष प्रस्ताव पारित कर उन्हें जाति आधारित जनगणना की वकालत के लिए धन्यवाद देगी। यह प्रस्ताव विशेष रूप से ओबीसी वर्ग के सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा, जो मध्य प्रदेश की आबादी का 50 प्रतिशत से अधिक है।