ओवैसी का फडणवीस और योगी सरकार पर हमला
एक जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "कॉमेडियन कुणाल कामरा ने किसी को गद्दार कह दिया, तो एकनाथ शिंदे की पार्टी के लोगों ने उसका दफ्तर तोड़ दिया। अब हम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और योगी आदित्यनाथ से पूछते हैं कि क्या इस तोड़फोड़ में शामिल लोगों के घरों को भी गिराया जाएगा?"
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या नागपुर में इरफान अंसारी की हत्या करने वालों के घरों पर भी कार्रवाई होगी? ओवैसी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "ऐसा लगता है कि पुलिस अपराधियों का साथ दे रही है। यदि कोई मुस्लिम आरोपी होता, तो उसका घर तुरंत तोड़ दिया जाता।"
ओवैसी ने आगे कहा कि कोई भी सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती और भारत में कई बादशाहों के महल वीरान हो चुके हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "अगर तुम सोच रहे हो कि हम झुक जाएंगे, तो याद रखना – हम सिर्फ अल्लाह के आगे झुकते हैं, वक्त के यज़ीदियों और फिरौन के आगे नहीं।"
तोड़फोड़ के मामले में 11 गिरफ्तार
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के दफ्तर में तोड़फोड़ करने के मामले में अब तक 11 शिव सैनिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है। खार पुलिस ने इस मामले में कुल 19 लोगों को नामजद किया था और 15-20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया था। हालांकि, ओवैसी ने यह आरोप लगाया कि "कुणाल कामरा को धमकी देने वालों के घर नहीं तोड़े जा रहे, और तोड़फोड़ करने वालों को आसानी से जमानत मिल गई।"
Read This Also:- एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी भारी पड़ी, कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई में तीन मामले दर्ज
Read This Also:- एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी भारी पड़ी, कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई में तीन मामले दर्ज





