Molitics Logo
होम कोलकाता गैंगरेप केस: जेडीयू ने ममता बनर्जी को घेरा, कहा– महिला सीएम होकर भी चुप क्यों?

कोलकाता गैंगरेप केस: जेडीयू ने ममता बनर्जी को घेरा, कहा– महिला सीएम होकर भी चुप क्यों?

अगर आरोपी का संबंध किसी राजनीतिक दल से है, तो टीएमसी को महज अनुशासनात्मक कार्रवाई से आगे बढ़कर, समयबद्ध चार्जशीट और स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करना चाहिए।

कोलकाता गैंगरेप केस: जेडीयू ने ममता बनर्जी को घेरा, कहा– महिला सीएम होकर भी चुप क्यों?
फोटो: कोलकाता गैंगरेप केस: जेडीयू ने ममता बनर्जी को घेरा, कहा– महिला सीएम होकर भी चुप क्यों?
कोलकाता में एलएलबी की छात्रा से गैंगरेप के मामले पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। जेडीयू नेता नीरज कुमार ने सोमवार  को कहा कि सिर्फ आरोपी की गिरफ्तारी से सरकार की जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। अगर आरोपी का संबंध किसी राजनीतिक दल से है, तो टीएमसी को महज अनुशासनात्मक कार्रवाई से आगे बढ़कर, समयबद्ध चार्जशीट और स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करना चाहिए।

नीरज कुमार ने कहा, "जब न्यायपालिका सजा तय करती है, तब ही जनता को सुकून और न्याय प्रणाली पर विश्वास मिलता है। ममता बनर्जी महिला मुख्यमंत्री हैं, उन्हें ऐसे गंभीर मामलों में राजनीतिक एजेंडा तय करने से बचना चाहिए। आरोपी चाहे किसी भी पार्टी, धर्म या जाति से जुड़ा हो, उसके खिलाफ सख्त और दिखने वाली कार्रवाई होनी चाहिए।"


25 जून को साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ दो सीनियर छात्रों और एक पूर्व छात्र द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया। घटना के बाद राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की गई है। फिलहाल एसआईटी का गठन किया जा चुका है और कुछ आरोपी गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं।

घटना की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी ने चार सदस्यीय टीम को कोलकाता भेजा है। सोमवार सुबह पहुंची टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह, मीनाक्षी लेखी, सांसद विप्लव कुमार देव और मनन कुमार मिश्रा शामिल हैं। टीम पीड़िता, परिजनों और स्थानीय प्रशासन से मुलाकात कर रिपोर्ट तैयार करेगी।