2 दिन पहले ही हुई थी छापेमारी
मंगलवार को जम्मू कश्मीर में एक बड़ी कार्रवाई की गई। जम्मू के चार जिलों में आतंकियों के 56 ठिकानों पर व्यापक छापेमारी की गई। यह अभियान लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद, कश्मीर टाइगर्स और टीआरएफ जैसे आतंकी संगठनों के स्थानीय सहयोगियों और संदिग्धों की पहचान करने के लिए चलाया गया।
पुलिस के अनुसार राजौरी में 9, पुंछ में 12, उधमपुर में 25 और रियासी में 10 स्थानों पर छापेमारी की गई। इन 56 स्थानों से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दस्तावेज, नकदी और अन्य सामग्री जब्त की गई है।
सूत्रों के अनुसार इस कार्रवाई में 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर आतंकवादियों को रसद सहायता देने, सूचनाएं साझा करने और सुरक्षा बलों की गतिविधियों की जासूसी करने का आरोप है। कठुआ, जो पहले जम्मू-कश्मीर का एक शांत क्षेत्र था, अब आतंकी गतिविधियों का नया केंद्र बनता जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि गहन जांच और खुफिया जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच रिपोर्ट डोडा स्थित एनआईए की विशेष अदालत में प्रस्तुत की गई। कुल 36 फरार आतंकवादियों में से सात की संपत्तियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत चिह्नित कर कुर्क किया गया। इन कुर्क की गई संपत्तियों पर जनता को सूचित करने के लिए साइनबोर्ड लगाए गए हैं। ये भी पढ़ें:- जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन ने बताया कि 29 अन्य फरार आतंकवादियों की संपत्तियों की पहचान भी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इनकी कुर्की की प्रक्रिया जल्द ही पूरी होगी, जिससे आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा और कस जाएगा।





