दरअसल, बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव लोकसभा में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू के बगल में बैठे थे। चर्चा के दौरान वे मंत्री के साथ हंसी-मजाक में व्यस्त दिखे और इस दौरान उन्होंने नायडू के कंधे पर हाथ रख दिया। यह देख अध्यक्ष ओम बिरला ने तुरंत हस्तक्षेप किया और पप्पू यादव को मर्यादा का पालन करने की चेतावनी दी।
राहुल गांधी को भी दी गई थी नसीहत
इससे पहले बुधवार को अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को भी सदन की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी थी। उन्होंने राहुल से अपेक्षित संसदीय प्रक्रिया और नियमों के अनुरूप आचरण करने को कहा। इस पर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए दावा किया कि उनके खिलाफ की गई टिप्पणी निराधार है और उन्हें तो बोलने का मौका ही नहीं दिया जाता।
बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान एक अप्रत्याशित घटना हुई, जब अध्यक्ष ओम बिरला ने सख्त लहजे में राहुल गांधी को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा और अनुशासन का पालन करना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है। हालांकि, राहुल गांधी ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी अनुचित नहीं किया और उनकी बात तक नहीं सुनी जाती। हाल ही में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में अनुशासनहीनता को लेकर सख्त रुख अपनाया है। विपक्ष और सत्तारूढ़ दल के बीच तीखी बहस और हंगामे के बीच वे लगातार सदस्यों को सदन की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दे रहे हैं।
Read This Also:- ब्रिटेन संसद में जलियांवाला बाग हत्याकांड पर माफी की मांग, बॉब ब्लैकमैन ने इसे ब्रिटेन का 'काला धब्बा' बताया
Read This Also:- ब्रिटेन संसद में जलियांवाला बाग हत्याकांड पर माफी की मांग, बॉब ब्लैकमैन ने इसे ब्रिटेन का 'काला धब्बा' बताया





