Molitics Logo
होम "भारत, बहुत टफ है"— राष्ट्रपति ट्रंप का सीधा हमला, 26% टैरिफ लगाने का दिया तर्क

"भारत, बहुत टफ है"— राष्ट्रपति ट्रंप का सीधा हमला, 26% टैरिफ लगाने का दिया तर्क

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिससे भारतीय व्यापारियों के लिए अमेरिकी कंपनियों के साथ सौदे करना कठिन हो |

"भारत, बहुत टफ है"— राष्ट्रपति ट्रंप का सीधा हमला, 26% टैरिफ लगाने का दिया तर्क
फोटो: "भारत, बहुत टफ है"— राष्ट्रपति ट्रंप का सीधा हमला, 26% टैरिफ लगाने का दिया तर्क
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 26% टैरिफ लगाने की घोषणा की है, जिससे भारतीय व्यापारियों के लिए अमेरिकी कंपनियों के साथ सौदे करना कठिन हो सकता है। इस फैसले से अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पाद 26% महंगे हो जाएंगे, जिससे भारतीय निर्यातकों को प्रतिस्पर्धा में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में 2 अप्रैल 2025 को अपने ऐतिहासिक "लिब्रेशन डे" स्पीच के दौरान, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत व्यापारिक मामलों में बहुत सख्त है और अमेरिका के साथ सही व्यवहार नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, "भारत, बहुत, बहुत सख्त है। प्रधानमंत्री मोदी मेरे अच्छे मित्र हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। भारत हमसे 52% शुल्क लेता है, जबकि हमने दशकों तक लगभग कुछ भी शुल्क नहीं लिया।"

अमेरिकी व्यापारियों को राहत देने की कोशिश


ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यह टैरिफ "छूट वाला पारस्परिक टैरिफ" (Discounted Reciprocal Tariff) होगा, जिसका उद्देश्य अमेरिकी व्यापारियों को वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाना है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अन्य देशों से मोटरसाइकिलों पर मात्र 2.4% शुल्क लेता है, जबकि थाईलैंड 60%, भारत 70%, और वियतनाम 75% तक शुल्क वसूलता है। भारत पहले से ही अमेरिका पर 52% टैरिफ लगाता है, जिससे यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत इस नए फैसले पर कैसी प्रतिक्रिया देता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से भारतीय निर्यातकों की लागत बढ़ेगी और भारतीय उत्पादों की अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धात्मकता घट सकती है।

अमेरिकी व्यापार नीति और वैश्विक तुलना


ष्ट्रपति ट्रंप ने व्यापारिक असमानता का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिका की सामान्य MFN (Most Favored Nation) टैरिफ दर 3.3% है, जो विश्व में सबसे कम में से एक है। जबकि अन्य देशों की औसत टैरिफ दरें इससे कहीं अधिक हैं: भारत – 17% ब्राजील – 11.2% चीन – 7.5% यूरोपीय संघ (EU) – 5% वियतनाम – 9.4%

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस टैरिफ नीति की घोषणा को अमेरिकी उद्योग के पुनर्जागरण से जोड़ा। अपने भावनात्मक भाषण में उन्होंने कहा: "यह 'लिब्रेशन डे' है, एक लंबे समय से प्रतीक्षित क्षण। 2 अप्रैल 2025 को हमेशा याद रखा जाएगा क्योंकि यह वह दिन है जब अमेरिकी उद्योग का पुनर्जन्म हुआ, जब अमेरिका की नियति पुनः प्राप्त की गई, और जब हमने अमेरिका को फिर से समृद्ध बनाना शुरू किया।"

Read This Also:- "मस्क हमेशा प्रशासन में नहीं रह सकते…" – ट्रंप के बयान से क्या निकलेगा नया मोड़?