प्रज्वल के पास डिप्लोमेटिक पासपोर्ट
विदेश मंत्रालय ने अपनी मीडिया ब्रीफिंग में प्रज्वल के पासपोर्ट का मुद्दा उठाये जाने पर अपनी तरफ़ से सफ़ाई दी है। कहा गया कि मंत्रालय पासपोर्ट के मामलों में नियमों का पालन कर रहा है। प्रज्वल इस वक़्त जर्मनी की यात्रा पर हैं, प्रज्वल के पास डिप्लोमेटिक पासपोर्ट है। जर्मनी में डिप्लोमेटिक पासपोर्ट वालों को वीज़ा की जरुरत नहीं पड़ती है। इसलिए प्रज्वल ने अपनी यात्रा के दौरान मंत्रालय से कोई संपर्क नहीं किया।
प्रज्वल के लिए पीएम मोदी का चुनावी प्रचार
भाजपा ने प्रज्वल को कर्नाटक की हासन सीट से समर्थन दिया है। वह जेडीएस के प्रत्याशी हैं। दोनों पार्टियों का गठबंधन है! बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने प्रज्वल को प्रत्याशी बनाये जाने का विरोध किया था। पीएम मोदी ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान प्रज्वल के लिए भी वोट माँगा था। प्रज्वल पर 70 महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप है, जिनके करीब 3000 हज़ार आपत्तिजनक वीडियो बनाये गये थे। इन वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद प्रज्वल के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की माँग उठने लगी है। फिलहाल, विदेश में होने के कारण प्रज्वल को गिरफ़्तार नहीं किया जा सका है।





