Molitics Logo
होम Sanjay Singh पर 100 करोड़ का भारी-भरकम मुकदमा, AAP का दावा - ‘दिल्ली चुनाव से बेदखल करने का षड्यंत्र!’

Sanjay Singh पर 100 करोड़ का भारी-भरकम मुकदमा, AAP का दावा - ‘दिल्ली चुनाव से बेदखल करने का षड्यंत्र!’

गोवा के मुख्यमंत्री की पत्नी सुलक्षणा सावंत ने मंगलवार को उत्तरी गोवा के बिचोलिम की अदालत में संजय सिंह पर मानहानि का मुकदमा दायर किया। उन्होंने नौकरी के बदले नकद घोटाले में अपना नाम जोड़ने के लिए आप नेता से 100 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।

Sanjay Singh पर 100 करोड़ का भारी-भरकम मुकदमा, AAP का दावा - ‘दिल्ली चुनाव से बेदखल करने का षड्यंत्र!’
फोटो: Sanjay Singh पर 100 करोड़ का भारी-भरकम मुकदमा, AAP का दावा - ‘दिल्ली चुनाव से बेदखल करने का षड्यंत्र!’
गोवा में आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी द्वारा पार्टी नेता संजय सिंह के खिलाफ दायर मानहानि का मुकदमा उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार से दूर रखने की एक सोची-समझी रणनीति है। दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले साल जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में प्रस्तावित हैं, जिसमें कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

गोवा के मुख्यमंत्री की पत्नी सुलक्षणा सावंत ने मंगलवार को उत्तरी गोवा के बिचोलिम की अदालत में संजय सिंह पर मानहानि का मुकदमा दायर किया। उन्होंने नौकरी के बदले नकद घोटाले में अपना नाम जोड़ने के लिए आप नेता से 100 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है। अदालत ने सिंह को नोटिस जारी कर 10 जनवरी 2025 तक जवाब देने को कहा है।

राज्यसभा सदस्य सिंह ने हाल ही में दिल्ली में एक पत्रकार वार्ता में सुलक्षणा सावंत पर आरोप लगाए थे। इस मामले पर आप की गोवा इकाई के महासचिव वाल्मीकि नाइक ने कहा कि सिंह दिल्ली चुनाव में पार्टी के प्रमुख प्रचारकों में से एक हैं, इसलिए उन्हें मानहानि के मामले में उलझाकर उनका समय नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया, "दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है, जो जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में होने वाले हैं। सिंह पार्टी के शीर्ष तीन प्रचारकों में से एक हैं और भाजपा ऐसे मामलों में फंसाकर उनका समय बर्बाद करना चाहती है।"