क्या है पूरा मामला
मार्च के आखिरी दिनों में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मोहन कहते हुए नजर आ रहे है कि सपा सांसद को अपने किए की कीमत चुकानी होगी। साथ ही उसने कहा कि जो भी सांसद को मारेगा, उसे 25 लाख रुपए करणी सेना देगा। अगर उसे मौका मिला तो वो खुद सपा नेता को गोली मारेगा।
करणी सेना नेता मोहन चौहान के खिलाफ रिपोर्ट अलीगढ़ से सपा महिला सभा प्रमुख आरती सिंह ने 29 मार्च को अलीगढ़ के गांधी पार्क के थाने में दर्ज कराई थी। हालांकि मोहन चौहान जवां थाने का रहने वाला है, इसलिए मामला जवां थाने में ट्रांसफर हो गया।
क्या कहा था सपा सांसद ने ?
सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान राणा सांगा के ऊपर टिप्पणी की थी। सांसद ने कहा था कि भाजपा के लोग मुसलमानों के लिए कहते हैं कि इनमे बाबर का डीएनए है। ये लोग बाबर की आलोचना करते हैं, राणा सांगा की आलोचना नहीं करते हैं, जबकि राणा सांगा ही इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को हिंदुस्तान लेकर आया था। मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानते हैं लेकिन ये ‘गद्दार’ राणा सांगा को अपना आदर्श मानते हैं।





