Molitics Logo
होम "मुंबई लौटने पर गिरफ्तारी का डर, जान को खतरा..." – कुणाल कामरा की मद्रास HC में याचिका

"मुंबई लौटने पर गिरफ्तारी का डर, जान को खतरा..." – कुणाल कामरा की मद्रास HC में याचिका

कामरा ने अदालत से अपील करते हुए कहा, मैं विल्लुपुरम (तमिलनाडु) में रह रहा हूं। अगर मुंबई लौटता हूं, तो वहां की पुलिस मुझे गिरफ्तार कर लेगी और शिवसेना |

"मुंबई लौटने पर गिरफ्तारी का डर, जान को खतरा..." – कुणाल कामरा की मद्रास HC में याचिका
फोटो: "मुंबई लौटने पर गिरफ्तारी का डर, जान को खतरा..." – कुणाल कामरा की मद्रास HC में याचिका
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने हालिया विवाद के बाद मद्रास हाई कोर्ट का रुख किया है, जहां उन्होंने ट्रांजिट अग्रिम जमानत की मांग की है। कामरा ने अदालत से अपील करते हुए कहा, "मैं विल्लुपुरम (तमिलनाडु) में रह रहा हूं। अगर मुंबई लौटता हूं, तो वहां की पुलिस मुझे गिरफ्तार कर लेगी, और शिवसेना कार्यकर्ताओं से मेरी जान को खतरा है।" कामरा की याचिका पर आज दोपहर सुनवाई होने की उम्मीद है। उनके वकील ने अदालत को बताया कि उनके स्टैंड-अप एक्ट के चलते उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और उनकी सुरक्षा खतरे में है।

क्या है पूरा मामला?


कुणाल कामरा, जो अपनी राजनीतिक कटाक्ष और हास्य के लिए मशहूर हैं, ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। यह वीडियो बॉलीवुड फिल्म 'दिल तो पागल है' के एक गाने की पैरोडी पर आधारित था, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर व्यंग्य किया था। कामरा के इस वीडियो ने शिवसेना (शिंदे गुट) के समर्थकों को नाराज कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके में स्थित 'यूनिकॉन्टिनेंटल होटल' और 'हैबिटेट स्टूडियो' में तोड़फोड़ की। इसके बाद MIDC पुलिस स्टेशन में कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इस शिकायत को शिंदे गुट के विधायक मुराजी पटेल ने दर्ज कराया।

शिवसेना नेताओं की प्रतिक्रिया


कामरा के इस वीडियो पर शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता उग्र हो गए और कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। मिलिंद देवड़ा (शिवसेना सांसद) – उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "एकनाथ शिंदे का मज़ाक उड़ाया गया, जो अपने दम पर एक ऑटो चालक से भारत के दूसरे सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री बने। यह टिप्पणी वर्गवादी अहंकार से भरी है। भारत अब उन ‘हकदार’ राजाओं और उनके चाटुकारों को अस्वीकार कर रहा है, जो योग्यता और लोकतंत्र का समर्थन करने का दिखावा करते हैं।" नरेश म्हास्के (शिवसेना सांसद) – उन्होंने एक वीडियो बयान में कहा, "पूरे देश में शिवसेना कार्यकर्ता कुणाल कामरा का पीछा करेंगे। आप भारत से भागने के लिए मजबूर हो जाएंगे।"

कामरा के इस विवाद के बाद बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की टीम ने हैबिटेट स्टूडियो के एक हिस्से को ढहा दिया। इसी स्टूडियो में वह विवादित शो हुआ था, जिसमें एकनाथ शिंदे पर तीखी टिप्पणी की गई थी। कुणाल कामरा के लिए यह मामला मजाक से ज्यादा गंभीर हो गया है। अब उन्हें सिर्फ कानूनी लड़ाई ही नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता है।

Read This Also:- एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी भारी पड़ी, कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई में तीन मामले दर्ज