Molitics Logo
होम अयोध्या रेप केस में सपा नेता को क्लीन चिट, डीएनए मैच नहीं हुआ

अयोध्या रेप केस में सपा नेता को क्लीन चिट, डीएनए मैच नहीं हुआ

बीजेपी ने सपा नेता मोइद खान पर नाबालिग़ से बलात्कार का आरोप लगते हुए, मामले को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया था। जबकि सरकार की रिपोर्ट में मोईद खान को क्लीन चिट दी गयी है। यह ख़ुलासा सोमवार को न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की अदालत में मोईद द्वारा दायर जमानत याचिका पर

अयोध्या रेप केस में सपा नेता को क्लीन चिट, डीएनए मैच नहीं हुआ
फोटो: अयोध्या रेप केस में सपा नेता को क्लीन चिट, डीएनए मैच नहीं हुआ
अयोध्या में नाबालिग़ दलित लड़की के साथ बलात्कार के मामले में सोमवार को एक बड़ा ख़ुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इलाहाबाद हाई कोर्ट को बताया है कि मामले में जिन लोगों के ऊपर शक था, उनके डीएनए सैंपल लिए गए। रिपोर्ट में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मोइद खान के नौकर राजू का सैंपल मैच हुआ है। साथ ही रिपोर्ट में सामूहिक बलात्कार की आशंका जताई गयी है। गौर करने वाली बात यह है कि घटना सामने आने के बाद बीजेपी ने सपा नेता मोइद खान पर नाबालिग़ से बलात्कार का आरोप लगते हुए, मामले को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया था। जबकि सरकार की रिपोर्ट में मोईद खान को क्लीन चिट दी गयी है। यह ख़ुलासा सोमवार को न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की अदालत में मोईद द्वारा दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान हुआ। अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 3 अक्टूबर तय की है।

रिपोर्ट सामने आने के बाद, मंगलवार को फ़ैज़ाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मुसलमानों के प्रति सीएम योगी की मानसिकता बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर सपा प्रमुख़ अखिलेश यादव को पहले से ही शक था, इसलिए उन्होंने मामले में डीएनए जाँच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख सहित उन्हें पूरा यक़ीन था कि मोइद खान के ख़िलाफ़ डीएनए टेस्ट का नतीजा नकारात्मक होगा। प्रदेश की योगी सरकार भी यह सच जानती थी, इसके बाद भी उन्होंने सपा नेता के घर को बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि विशेष समुदाय के प्रति झूठी ख़बरों के आधार पर कार्रवाई करना देश की एकता, भाईचारे और सौहार्द के लिए अच्छा नहीं हैं।


क्या है पूरा मामला


ख़बरों के अनुसार, दलित नाबालिग़ लड़की मदरसे में दिहाड़ी मज़दूरी पर काम करती थी। आरोप है कि अयोध्या के स्थानीय मदरसा में मई के मध्य से लेकर ढाई महीने तक सांसद मोईद और राजू द्वारा उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया। नाबालिग़ के साथ बलात्कार की घटना तब सामने आई, जब पीड़िता गर्भवती हो गई। 30 जुलाई को पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट लगाते हुए सपा नेता और उसके नौकर को अयोध्या जिले के पुरा कलंदर इलाके से गिरफ्तार किया था। जाँच के बाद पुलिस ने 10 सितंबर को मामले में आरोप पत्र दाखिल किया।

पुलिस में दर्ज़ शिक़ायत के अनुसार, आरोपितों ने लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया और इस कृत्य का वीडियो भी बनाया। मोइद ने दावा किया था कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है, जिसके बाद अदालत ने आरोपितों की डीएनए रिपोर्ट मांगी थी। सपा नेता ने अपनी ज़मानत याचिका में दावा किया कि वह एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं और उन्हें राजनीतिक कारणों से फंसाया गया है। मोइद ने यह भी आरोप लगाया गया मामले में उन्हें किसी भी प्रकार के कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए।