Molitics Logo
होम Delhi: ‘पहले ही दिन महिलाओं को किया गया वादा तोड़ा’, पूर्व सीएम आतिशी ने रेखा गुप्ता पर कसा तंज

Delhi: ‘पहले ही दिन महिलाओं को किया गया वादा तोड़ा’, पूर्व सीएम आतिशी ने रेखा गुप्ता पर कसा तंज

कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में 14 कैग CAG रिपोर्ट पेश करने की घोषणा की। इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार की |

Delhi: ‘पहले ही दिन महिलाओं को किया गया वादा तोड़ा’, पूर्व सीएम आतिशी ने रेखा गुप्ता पर कसा तंज
फोटो: Atishi, Rekha Gupta
गुरुवार को रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह के दौरान रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, रवींद्र इंद्राज, आशीष सूद और पंकज कुमार सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद दिल्ली मंत्रिमंडल का गठन कर विभिन्न विभागों का बंटवारा कर दिया गया। साथ ही, कैबिनेट की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा सरकार और नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह 2,500 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन कैबिनेट की पहली बैठक में इस योजना पर कोई निर्णय नहीं लिया गया।

आतिशी का भाजपा पर हमला: 'पहले दिन से ही धोखा'


आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा पर दिल्ली की जनता से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा, "चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं ने दावा किया था कि सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट बैठक में दिल्ली की हर महिला को 2,500 रुपये प्रति माह देने की योजना को मंजूरी दी जाएगी। लेकिन आज शाम 7 बजे हुई बैठक में इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। दिल्ली की महिलाएं अपने हक का इंतजार कर रही थीं, लेकिन भाजपा ने आते ही वादा तोड़ दिया।" उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि एक महिला मुख्यमंत्री बनने के बावजूद रेखा गुप्ता ने महिलाओं से किया वादा पूरा नहीं किया। आतिशी ने सरकार से इस योजना को तुरंत लागू करने की मांग की।

हालांकि, अपने आरोपों के बीच आतिशी ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा, "दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने पर मैं रेखा गुप्ता और उनकी पूरी कैबिनेट को बधाई देती हूं। यह शहर की महिलाओं के लिए गर्व का क्षण है। मुझे उम्मीद है कि एक महिला मुख्यमंत्री के रूप में वह भाजपा द्वारा दिल्ली की महिलाओं से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगी।"  

कैबिनेट की पहली बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में 14 कैग (CAG) रिपोर्ट पेश करने की घोषणा की। इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना को लागू करने की मंजूरी दी।

Read This Also:- Delhi: यमुना आरती से CAG रिपोर्ट तक, रेखा गुप्ता सरकार के पहले दिन लिए गए अहम फैसले