गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति पर शक, तलाशी में निकला गांजा
डीसीपी साउथ के अनुसार, 30 जनवरी की रात अंबेडकर नगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जिसके पास से 1.47 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 48 वर्षीय वेंकटेश निवासी एच-ब्लॉक, मदनगीर के रूप में हुई। लोकल थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया है। 29 जनवरी की रात, अंबेडकर नगर थाना पुलिस की एक टीम इलाके में गश्त कर रही थी।
इस टीम में हेड कांस्टेबल संजीव, कांस्टेबल हरकेश और महिला कांस्टेबल प्रीति शामिल थे, जिनका नेतृत्व थाना प्रभारी (SHO) अंबेडकर नगर कर रहे थे।
जब पुलिस की टीम एच-ब्लॉक, मदनगीर के चबूतरे के पास पहुंची, तो उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को खड़ा देखा। पुलिस के रुकने का इशारा करने पर वह घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया।
गांजा की सप्लाई कहां और कैसे? पुलिस जांच में जुटी
डीसीपी साउथ के मुताबिक, पूछताछ के दौरान वेंकटेश अपनी मौजूदगी को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1.47 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
फिलहाल, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि वेंकटेश यह गांजा कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था।
चुनावी माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए दक्षिण जिला पुलिस का ‘रोको-टोको’ अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस लगातार इलाकों में गश्त कर रही है ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।
Read This Also:- Delhi Polls: फड़नवीस ने केजरीवाल पर यमुना विवाद को लेकर साधा निशाना, कहा- 'कैबिनेट के साथ डूब जाएं'
Read This Also:- Delhi Polls: फड़नवीस ने केजरीवाल पर यमुना विवाद को लेकर साधा निशाना, कहा- 'कैबिनेट के साथ डूब जाएं'





