नई सरकार में बीजेपी का सिर्फ एक मंत्री
नायडू की नई सरकार में टीडीपी के 20, पवन कल्याण समेत जन सेना पार्टी के 3 और बीजेपी के एक सदस्य ने मंत्री पद की शपथ ली। जातिगत समीकरणों की बात करें तो सीएम नायडू की कैबिनेट में पिछड़ा वर्ग से 8, अनुसूचित जाति से 3 और अनुसूचित जनजाति से एक विधायक को मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा नायडू कैबिनेट ने कम्मा और कापू समुदायों से 4-4 मंत्री बनाए गए हैं। वहीं रेड्डी समुदाय से 3 और वैश्य समुदाय से एक विधायक को मंत्री के तौर पर जगह दी गई है। नायडू खुद कम्मा समुदाय से हैं। वहीं पवन कल्याण कापू समुदाय से आते हैं। मंत्री मंडल में तीन महिलाएं को शामिल किया गया है। मोहम्मद फारूक एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं।
आंध्र प्रदेश विधानसभा का परिणाम
चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी ने राज्य में पवन कल्याण की जेएसपी और बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। एनडीए गठबंधन ने आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 सीटों में से 164 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की। टीडीपी ने 135 सीटें जीतीं, जबकि जेएसपी ने 21 और बीजेपी ने 8 सीटें जीतीं। विपक्षी पार्टी वाईएसआरसीपी ने 11 सीटों पर जीत दर्ज़ की हैं। कांग्रेस चुनाव में अपना खता भी नहीं खोल सकी। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से ठीक पहले एक बड़े बदलाव की घोषणा करते हुए नायडू ने कहा कि नई सरकार अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाएगी।
विधानसभा चुनाव के साथ हुए लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 21 सीटों के साथ जीत दर्ज़ की हैं। इनमें टीडीपी को 16, बीजेपी को 3 और जन सेना पार्टी को 2 सीट मिली हैं। वहीं वाईएसआरसीपी ने चार सीटें जीती हैं।





