‘400 साल पहले दफन हुआ औरंगजेब, लेकिन नया औरंगजेब महाराष्ट्र में जिंदा’
संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को औरंगजेब को भूल जाना चाहिए और वर्तमान समय के ‘नए औरंगजेब’ को याद रखना चाहिए, क्योंकि बीजेपी के शासन में लोगों को उससे भी अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आत्महत्याओं का जिम्मेदार औरंगजेब नहीं बल्कि बीजेपी सरकार है।
राउत ने तल्ख लहजे में कहा,
"औरंगजेब को मरे हुए 400 साल हो गए हैं। उसे भूल जाइए। सवाल यह है कि आज महाराष्ट्र में किसान क्यों आत्महत्या कर रहे हैं? क्या इसके लिए औरंगजेब जिम्मेदार है? नहीं! इसकी असली वजह बीजेपी सरकार की नीतियां और कुप्रबंधन है।"
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर मुगल शासक औरंगजेब ने अपने समय में अत्याचार किए थे, तो मौजूदा सरकार क्या अलग कर रही है?
‘बीजेपी का शासनकाल औरंगजेब से भी ज्यादा क्रूर’
संजय राउत ने मौजूदा सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आज महाराष्ट्र के किसान आत्महत्या कर रहे हैं, बेरोजगारी चरम पर है और महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि बीजेपी का शासन औरंगजेब से भी ज्यादा क्रूर और अमानवीय है।
राउत महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें फडणवीस ने कहा था कि "हर कोई महसूस करता है कि छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटा देना चाहिए।" हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि "यह कानूनी दायरे में होना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस सरकार ने इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के संरक्षण में रखा था।"
इस विवाद ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। बीजेपी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के गठबंधन वाली ‘महायुति सरकार’ पहले से ही कई विवादों से घिरी हुई है। इस बीच, औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग और संजय राउत के तीखे बयान ने राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है।
Read This Also:- ‘असहज महसूस हो रहा है? आइये साथ मिलकर महाराष्ट्र में नयी सरकार बनाते है’- नाना पटोले का शिंदे और पवार को बड़ा प्रस्ताव
Read This Also:- ‘असहज महसूस हो रहा है? आइये साथ मिलकर महाराष्ट्र में नयी सरकार बनाते है’- नाना पटोले का शिंदे और पवार को बड़ा प्रस्ताव





