Molitics Logo
होम Bihar Polls: NDA से नाराज पशुपति पारस का बड़ा दांव, अकेले लड़ सकते हैं चुनाव

Bihar Polls: NDA से नाराज पशुपति पारस का बड़ा दांव, अकेले लड़ सकते हैं चुनाव

अपने भतीजे और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर पशुपति पारस लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा |

Bihar Polls: NDA से नाराज पशुपति पारस का बड़ा दांव, अकेले लड़ सकते हैं चुनाव
फोटो: Bihar Polls: NDA से नाराज पशुपति पारस का बड़ा दांव, अकेले लड़ सकते हैं चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है। राजनीतिक तापमान के बीच अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) प्रमुख पशुपति कुमार पारस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। लोकसभा चुनाव में एनडीए के साथ होने के बावजूद सीट न मिलने से नाराज पशुपति पारस अब नई राजनीतिक जमीन तलाशने में जुटे हैं।

सूत्रों की मानें तो पशुपति पारस ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन फिलहाल कोई सहमति नहीं बन पाई। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि पारस अकेले चुनावी मैदान में उतरने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में ऐलान किया कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है और इसके लिए आंतरिक सर्वे भी कराया गया है।

चिराग पासवान पर तीखा हमला


अपने भतीजे और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर पशुपति पारस लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "चिराग फिल्मी हीरो की तरह हैं – पर्दे पर कुछ और, पर्दे के पीछे कुछ और।" पारिवारिक विवाद को लेकर भी उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि चिराग ने 'राजमाता' कहकर जिस महिला को संबोधित किया, उन्हें रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन करने क्यों नहीं दिया गया? पारस ने सवाल उठाया कि जब चिराग राजकुमारी देवी से मिलने गए थे, तो उन्हें इलाज के लिए पटना या दिल्ली क्यों नहीं ले जाया गया? “क्या चिराग अपनी मां का इलाज सही से नहीं करा सकते थे?”

पशुपति पारस ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 का भी विरोध किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, "अगर मोदी को 400 सीटें मिल जातीं, तो वो संविधान बदल देते। अब जब बहुमत नहीं है, तो वक्फ अधिनियम जैसे कानून लाकर देश में उन्माद फैलाया जा रहा है।" उन्होंने दोहराया कि RLJP शुरू से वक्फ कानून में बदलाव के खिलाफ रही है।

Read This Also:- बिहार में मौसम की मार: आंधी, बारिश और वज्रपात से एक दिन में 58 लोगों की मौत