'तेजस्वी यादव सिर्फ बोलते हैं, करते कुछ नहीं'
तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता ने उन्हें मौका दिया था, लेकिन वह यह बताएं कि उन्होंने प्रदेश के लिए क्या किया? उन्होंने तेजस्वी यादव को सिर्फ बातें बनाने वाला नेता करार दिया और कहा कि उनकी 56 इंच की जीभ हमेशा सक्रिय रहती है, लेकिन जब काम करने की बात आती है, तो वह नदारद होते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को ऐसे नेताओं को बाहर कर देना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा खिलाड़ियों और विजेताओं का अपमान करती आई है। मनोज तिवारी ने कहा, "अगर कांग्रेस सच में कुछ करना चाहती है, तो उसे शमा मोहम्मद को अपनी पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए। लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि कांग्रेस का इतिहास ही अपने हीरो का अपमान करने का रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि रोहित शर्मा और भारतीय टीम ने देश के लिए जो योगदान दिया है, वह सभी को पता है, लेकिन कांग्रेस हमेशा देश के गौरवशाली चेहरों को नीचा दिखाने की कोशिश करती है।
'खिलाड़ियों का सम्मान जरूरी, कांग्रेस को समझना होगा'
मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भारतीय खिलाड़ी देश का सम्मान बढ़ाते हैं और उनका अपमान करना कांग्रेस की आदत बन चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपने नेताओं पर नियंत्रण रखना चाहिए, ताकि वे इस तरह की अपमानजनक टिप्पणियां न करें।
Read This Also:- Bihar Polls: भोजपुरी सुपरस्टार से नेता बनने की ओर पवन सिंह, लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी
Read This Also:- Bihar Polls: भोजपुरी सुपरस्टार से नेता बनने की ओर पवन सिंह, लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी





