एकनाथ शिंदे पर राजनीतिक हलचल तेज
इस घटनाक्रम के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने 'लाडकी बहिन योजना' को लेकर बड़ा ऐलान किया था। शिंदे ने कहा था कि 10 मार्च को राज्य का बजट पेश किया जाएगा, जिसमें इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि को ₹1500 से बढ़ाकर ₹2100 प्रतिमाह किया जा सकता है।
शिंदे ने कहा, "हमने चुनाव में राज्य की लाडली बहनों से ₹2100 प्रतिमाह देने का वादा किया था और हम इस वादे को पूरा करेंगे।"
महाविकास आघाड़ी पर निशाना साधते हुए शिंदे ने तंज कसा, "लाडली बहनों ने चुनाव में हमें भर-भरकर वोट दिया और सौतेले भाइयों को घर बैठा दिया।"
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उनके कार्यकाल में 'मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना' की शुरुआत की गई थी। इस योजना को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के सहयोग से लागू किया गया था।
शिंदे ने कहा, "इस योजना के कारण लाडली बहनों ने विधानसभा चुनाव में महायुति सरकार को भारी समर्थन दिया। यही वजह है कि अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। हमें अपनी लाडली बहनों को आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता प्रदान करनी है, और यही हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।"
Read This Also:- परिसीमन को लेकर पंजाब कांग्रेस में बढ़ी बेचैनी, हरियाणा के साथ बराबरी पर उठाए सवाल
Read This Also:- परिसीमन को लेकर पंजाब कांग्रेस में बढ़ी बेचैनी, हरियाणा के साथ बराबरी पर उठाए सवाल





