विधानसभा परिसर में प्रवेश से रोका जाना मेरे विशेषाधिकार का उल्लंघन है।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वह इस मुद्दे पर स्पीकर से बात करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह उनसे बात करने के लिए तैयार नहीं थे। संजीव झा ने सवाल उठाया कि स्पीकर को उनके अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए थी, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्होंने वही अधिकारों का उल्लंघन किया है।
विधायक झा ने कहा, "यह विधानसभा रूल बुक के खिलाफ है, और कार्रवाई केवल रूल बुक के अनुसार होनी चाहिए, न कि स्पीकर की मर्जी से।"
गौरतलब है कि मंगलवार को उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान आप विधायकों ने व्यवधान उत्पन्न किया था।
इसके बाद कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सदन में एक प्रस्ताव लाकर उन विधायकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने अमर्यादित तरीके से व्यवधान डाला था। विधायक अभय वर्मा ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए सभी 21 विधायकों को तीन दिन के लिए निलंबित करने की मांग की, और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए इसे ध्वनिमत से स्वीकार कर लिया। इस निलंबन के बाद, आप के 22 विधायकों में से ओखला के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान इस दिन सदन में अनुपस्थित थे।
Read This Also:- Delhi: नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने की मांग, बीजेपी विधायक ने विधानसभा में प्रस्ताव रखा
Read This Also:- Delhi: नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने की मांग, बीजेपी विधायक ने विधानसभा में प्रस्ताव रखा





