अखिलेश यादव का बयान
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,
"अगर निलंबन का आधार विचारधारा से प्रभावित होने लगेगा, तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और परतंत्रता में कोई अंतर नहीं रह जाएगा। हमारे विधायक हों या सांसद, उनकी बेखौफ सोच और समझदारी बेमिसाल है। कुछ लोग अगर सोचते हैं कि निलंबन से सच की ज़ुबान पर लगाम लगाई जा सकती है, तो यह उनकी नकारात्मक सोच और बचपना है।" औरंगजेब को लेकर विवादित बयान देने के बाद महाराष्ट्र विधानसभा में अबू आजमी को मौजूदा सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। इस फैसले को लेकर बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) ने कड़ा रुख अपनाया, जबकि समाजवादी पार्टी ने इसे अन्याय करार दिया है।
अबू आजमी ने क्या कहा?
निलंबन के बाद अबू आजमी ने सफाई देते हुए कहा, "मैं शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज के खिलाफ बोलने के बारे में सोच भी नहीं सकता। मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। औरंगजेब को लेकर मैंने वही कहा है, जो इतिहासकारों और लेखकों ने लिखा है। मैंने किसी महापुरुष के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है।"
हालांकि, इस बयानबाजी के बाद महाराष्ट्र के ठाणे में अबू आजमी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। उन्होंने औरंगजेब का बचाव करते हुए कहा था, "मैं 17वीं सदी के मुगल शासक औरंगजेब को क्रूर, अत्याचारी या असहिष्णु शासक नहीं मानता। इन दिनों फिल्मों के जरिए मुगलों की विकृत छवि गढ़ी जा रही है।" अबू आजमी के बयान को लेकर बीजेपी और शिवसेना हमलावर हैं, वहीं समाजवादी पार्टी ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। महाराष्ट्र की सियासत में इस मुद्दे ने नया मोड़ ले लिया है और आगामी चुनावी माहौल में यह मामला और गरमाने की संभावना है।
Read This Also:- उत्तर प्रदेश सरकार ने अंसल प्रापर्टीज के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में कसा शिकंजा, दो एफआईआर दर्ज
Read This Also:- उत्तर प्रदेश सरकार ने अंसल प्रापर्टीज के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में कसा शिकंजा, दो एफआईआर दर्ज





