चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल
आदित्य ठाकरे ने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आयोग की इतनी महत्वपूर्ण भूमिका थी कि "बीजेपी को उनका आभार व्यक्त करना चाहिए।" उन्होंने कहा कि लोकतंत्र अब पहले जैसा नहीं रहा और विपक्ष को इस पर गहराई से विचार करना होगा।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मतदाताओं के नाम हटाए जाने के मुद्दे पर चर्चा बेहद जरूरी है। "हम इन मुद्दों पर व्यक्तिगत रूप से और टेलीफोन कॉल पर भी बात करते हैं। जो लोग फोन टैप कर रहे हैं, उन्हें यह जान लेना चाहिए कि हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे," आदित्य ठाकरे ने कहा।
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का दावा, 47 लाख नए मतदाता कहां से आए?
आदित्य ठाकरे ने महाराष्ट्र में मतदाता सूची में अचानक हुए बड़े बदलाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में 47 लाख नए वोटर कहां से जुड़े? आखिरी समय में 76 लाख वोटिंग किसने की? क्या इसकी कोई वीडियो फुटेज या टोकन मौजूद है?"
उन्होंने कहा कि इस पर गहराई से अध्ययन और विश्लेषण करने की जरूरत है। लोकतंत्र के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए यह आवश्यक है कि इन सवालों के जवाब तलाशे जाएं।
उन्होंने विपक्षी दलों से एकजुट होकर इन मुद्दों पर कार्रवाई करने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे देश के हित में संघर्ष करते रहेंगे और जनता की आवाज को उठाते रहेंगे। "लोगों के वोट काटे जा रहे हैं, उनसे वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है। यह सिर्फ एक राज्य का नहीं, बल्कि पूरे देश का मुद्दा है," उन्होंने कहा।
Read This Also:- केजरीवाल पर CMO दिल्ली के X अकाउंट पर कब्जे का आरोप, BJP ने बताया डिजिटल घोटाला
Read This Also:- केजरीवाल पर CMO दिल्ली के X अकाउंट पर कब्जे का आरोप, BJP ने बताया डिजिटल घोटाला





