रामलला का अभिषेक करेंगे योगी आदित्यनाथ
इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे हैं, जहां वह रामलला का अभिषेक करेंगे। मंदिर ट्रस्ट ने इस मौके पर व्यापक इंतजाम किए हैं। अंगद टीला स्थल पर एक विशाल टेंट लगाया गया है, जिसमें 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। इस भव्य आयोजन में तीन दिन तक विविध कार्यक्रम होंगे।
110 वीआईपी हो रहे समारोह में शामिल
मंडप और यज्ञशाला में शास्त्रीय सांस्कृतिक प्रदर्शन भी होगा। इसके साथ ही राम कथा प्रवचन का भी आयोजन किया गया है। मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी कि इस समारोह के लिए उन लोगों को भी निमंत्रण भेजा गया है, जो प्राण प्रतिष्ठा समारोह में किसी कारण से शामिल नहीं हो सके थे। उन्होंने बताया कि 110 वीआईपी भी इस महोत्सव में हिस्सा ले रहे हैं। सभी को निमंत्रण भेजा गया है।
राम मंदिर में कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शुरू होगा, जिसमें राम कथा होगी। इसके बाद रामचरितमानस का प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। हर सुबह प्रसाद वितरण होगा, और तीन दिनों तक यज्ञशाला में यज्ञ भी होगा।
Read This Also:- जस्टिस शेखर यादव ने राम मंदिर आंदोलन पर सेमिनार में मुख्य वक्ता बनने से किया इंकार, खंडन किया विज्ञापन का दावा
Read This Also:- जस्टिस शेखर यादव ने राम मंदिर आंदोलन पर सेमिनार में मुख्य वक्ता बनने से किया इंकार, खंडन किया विज्ञापन का दावा





