64 वर्षीय तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का एक कनाडाई व्यापारी है, जो वर्तमान में भारत की न्यायिक हिरासत में है। वह 26/11 मुंबई हमलों के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक और अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली (दाऊद गिलानी) का करीबी सहयोगी रहा है।
राणा पर आरोप है कि उसने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हरकत-उल-जिहादी इस्लामी (HUJI) जैसे आतंकवादी संगठनों के साथ मिलकर हमले की साजिश रची थी।
26 नवंबर 2008 को, पाकिस्तान से समुद्री रास्ते से आए 10 आतंकियों ने मुंबई में एक सुनियोजित आतंकी हमला किया था। आतंकियों ने छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन, ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट और नरीमन हाउस (यहूदी केंद्र) को निशाना बनाया। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हुए थे।
अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने 4 अप्रैल को राणा की भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उसे भारत लाया गया। दिल्ली लीगल सर्विसेज अथॉरिटी द्वारा नियुक्त वकील पीयूष सचदेवा, अदालत में तहव्वुर राणा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।





