Molitics Logo
होम राष्ट्रीय जिन्होंने मनमोहन सरकार को हिलाया, उनके निधन पर क्या बोले अन्ना हजारे?
राष्ट्रीय

जिन्होंने मनमोहन सरकार को हिलाया, उनके निधन पर क्या बोले अन्ना हजारे?

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर अन्ना हजारे ने कहा, "मनमोहन सिंह हमेशा देश के हित में सोचते थे। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अभूतपूर्व योगदान |

जिन्होंने मनमोहन सरकार को हिलाया, उनके निधन पर क्या बोले अन्ना हजारे?
फोटो: Anna Hazare, Manmohan,
देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। उनके सम्मान में सात दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मनमोहन सिंह के निधन पर देश-विदेश के नेताओं, नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। इसी बीच, समाजसेवी अन्ना हजारे का बयान भी चर्चा में है, जिन्होंने देश की आर्थिक प्रगति में डॉ. सिंह के योगदान की सराहना की।

"मनमोहन सिंह का देश के आर्थिक सुधारों में बड़ा योगदान"


पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर अन्ना हजारे ने कहा, "मनमोहन सिंह हमेशा देश के हित में सोचते थे। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अभूतपूर्व योगदान दिया। जब वे प्रधानमंत्री थे, तब मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया। मैंने उनसे कई बार मुलाकात की और पाया कि वे बेहद तेज़ी से निर्णय लेते थे। उनका निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।"

अन्ना हजारे का भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन और मनमोहन सिंह


अन्ना हजारे के नेतृत्व में 2011-12 में रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन ने तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार पर दबाव डाला था। इस आंदोलन के कारण सरकार बैकफुट पर आ गई और कांग्रेस को राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा। इस ऐतिहासिक आंदोलन ने राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव लाया।  भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान अन्ना हजारे के सहयोगी रहे अरविंद केजरीवाल ने राजनीति में कदम रखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) का गठन किया। 2013 में, उन्होंने दिल्ली में पहली सरकार बनाई, जो कांग्रेस के समर्थन से संभव हो सकी थी।

Read This Also:- "मनमोहन सिंह की नीतियों से मुसलमानों को मिला बल", ओवैसी का शोक संदेश