Molitics Logo
होम राष्ट्रीय पश्चिम बंगाल की वोटिंग अपडेट: पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान
राष्ट्रीय • पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल की वोटिंग अपडेट: पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान

पश्चिम बंगाल की वोटिंग अपडेट: पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ, रिकॉर्ड तोड़ 92.9% वोटिंग दर के साथ राजनीतिक उत्साह अब भी बरकरार है।

पश्चिम बंगाल की वोटिंग अपडेट: पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान
फोटो: Bengal phase voting, Voter list deletion
पश्चिम बंगाल की वोटिंग अपडेट: विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को संपन्न हुई, जिसमें राज्य की 152 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, इस चरण में मतदान प्रतिशत 92.9% तक पहुंच गया, जो 2011 के बाद का सबसे ऊँचा स्तर है।

पश्चिम बंगाल की वोटिंग अपडेट

पश्चिम बंगाल की वोटिंग अपडेट: राज्य में पहली बार SIR (विशेष संशोधन) अभियान लागू किया गया, जिसके तहत कुल 11.63% मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए। कुल मिलाकर 91 लाख मतदाताओं के नामों में कटौती की गई, जिसमें 58 लाख नाम ड्राफ्ट फेज में हटाए गए। इसके बावजूद, मतदान में कोई गिरावट नहीं आई, बल्कि कई सीटों पर बंपर वोटिंग देखी गई।

नाम कटे, वहां उत्साह कायम

विधानसभा चुनाव चरण: विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां सबसे अधिक मतदाता नाम कटे थे, मतदान उत्साह चरम पर था। मुर्शिदाबाद की समसेरगंज सीट पर 96.03% यानी करीब 95 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि यहाँ कुल 91,712 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए थे। इसी तरह लालगोला, भगवानगोला, रघुनाथगंज और फरक्का में भी मतदान दर 96% से ऊपर रही।

पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा गया 

इस मतदान में पश्चिम बंगाल ने अपने इतिहास का उच्चतम मतदान प्रतिशत दर्ज किया। इससे पहले का रिकॉर्ड 2011 में था, जब 84.72% मतदान हुआ था। इस बार महिला मतदाताओं ने 92.69% और पुरुष मतदाताओं ने 90.92% मतदान कर यह नया रिकॉर्ड बनाया।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं 

TMC ने मतदान परिणाम पर बयान जारी करते हुए कहा कि SIR के तहत नाम कटने के बावजूद राज्य में रिकॉर्ड तोड़ मतदान हुआ। पार्टी का कहना है कि लोगों ने अपने भविष्य को सुरक्षित करने और संभावित NRC व परिसीमन के खतरों के खिलाफ वोटिंग की। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने TMC के खिलाफ टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी का भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी का दौर समाप्त हो चुका है।

समसेरगंज सीट का महत्व 

समसेरगंज विधानसभा क्षेत्र, जो मालदा दक्षिण लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है, बंगाल की राजनीतिक बदलती दिशा को दर्शाता है। 2011 में CPI(M) की जीत के बाद 2016 में TMC ने बेहद कम अंतर से यह सीट जीती थी, और 2021 में 26,000 वोटों के अंतर से अपनी पकड़ मजबूत की थी। इस बार भी TMC, कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीव्र त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

Read This Also:- निशांत कुमार की बिहार यात्रा: पार्टी संगठन को समझेंगे