Molitics Logo
होम राष्ट्रीय अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने लाल किला विस्फोट को आतंकवादी घटना बताया और भारतीय एजेंसियों की सराहना की
राष्ट्रीय

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने लाल किला विस्फोट को आतंकवादी घटना बताया और भारतीय एजेंसियों की सराहना की

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कनाडा में जी -7 में विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद कहा कि उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हालिया हमले के “व्यापक रूप लेने” की संभावना पर चर्चा की।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने लाल किला विस्फोट को आतंकवादी घटना बताया और भारतीय एजेंसियों की सराहना की
फोटो: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने लाल किला विस्फोट को आतंकवादी घटना बताया और भारतीय एजेंसियों की सराहना की
अमेरिकी के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि दिल्ली बम ब्लास्ट की जांच में अमेरिका ने मदद की पेशकश की। इसके बाद रुबियो ने भारतीय जांच एजेंसी की तारीफ करते हुए कहा " भारतीय जांच अधिकारी बहुत प्रभावशील हैं और जांच करने के लिए उन्हें किसी की जरूरत नहीं है। वह अच्छा काम कर रहे हैं। समाचार एजेंसी AFP ने रुबियो के हवाले स बताया कि वे इस जांच को बहुत सोच-विचार के साथ, सावधानी से और बहुत पेशेवर तरीके से कर रहे हैं। रुबियो ने विस्फोट को “साफ तौर से एक आतंकवादी हमला” बताया। 

इससे पहले नई दिल्ली स्थित अमेरिका दूतावास ने भी भारत के साथ एकजुटता दिखाई और लाल किले पर हुए ब्लास्ट की निंदा की है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियों गोर ने 11 नवंबर को सोशल मीडिया पोस्ट जारी कर कहा “हमारी संवेदनाएं, प्रार्थनाएं मारे गए और घायल लोगों के परिवारों के साथ हैं और हम उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हैं”।

कनाडा में जी-7 मीटिंग में मिले रुबियो और एस.जयशंकर


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जी-7 की बैठक के बाद एस.जयशंकर से बात की थी। दोनों ने कई मुद्दों पर चर्चा की जिसमें भारत पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत की सराहना की। 

भारत की राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के गेट नंबर 1 पर आतंकी हमला हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत और 24 के करीब लोग घायल हो गए थे। भारत सरकार ने घटना के दो दिन बाद यानी 12 नवंबर को इसे आतंकी हमला घोषित किया। जिसमें सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर जांच शुरू की है। फोरेंसिक टीमें और एंटी टेरर यूनिट्स लगातार जांच कर रही हैं।

Read This Also:- “बिहार राजनीति में हलचल — ‘Bihar Politics’ में बड़ा झटका, डॉ. शकील अहमद ने छोड़ी कांग्रेस”