Molitics Logo
होम राष्ट्रीय तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला, JDU का भविष्य पर सवाल
राष्ट्रीय

तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला, JDU का भविष्य पर सवाल

तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला, बिहार राज्यसभा चुनाव में बीजेपी से सीधे लड़ने की चुनौती स्वीकार की, महागठबंधन के सहयोगियों के समर्थन पर भरोसा जताया।

तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला, JDU का भविष्य पर सवाल
फोटो: Bihar Rajya Sabha election politics, RJD leader Tejashwi Yadav statement
बिहार राज्यसभा चुनाव की राजनीति: बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है और दोनों गठबंधन - एनडीए और महागठबंधन - अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। इस बीच तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन ने राज्यसभा चुनाव में चुनौती स्वीकार की है और वह सीधे बीजेपी से लड़ना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, हमने बीजेपी से लड़ना पसंद किया, झुकना नहीं।

तेजस्वी ने बताया कि महागठबंधन के पास विपक्ष में कुल 35 विधायक हैं, जबकि जीत के लिए 41 की संख्या आवश्यक है। वहीं एनडीए को केवल 3 और वोट की जरूरत है। उन्होंने कहा कि AIMIM और बसपा के सभी सहयोगियों के समर्थन से यह संख्या पूरी हो जाएगी। तेजस्वी ने यह भी बताया कि राजद के सहयोगी दल लगातार अन्य दलों से चर्चा कर रहे हैं और कई बार AIMIM और बसपा के नेताओं से मुलाकात की गई।

तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला

नीतीश कुमार पर सवाल पूछे जाने पर तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि उनकी पार्टी हमेशा मुख्यमंत्री के प्रति सहानुभूति जताती रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नीतीश कुमार की कुर्सी को छीनने के लिए हो रहा है। तेजस्वी ने याद दिलाया कि जिस दिन नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन छोड़कर भाजपा के साथ गए थे, उसी दिन उन्होंने कहा था कि जेडीयू का भविष्य समाप्त हो गया। 

तेजस्वी ने कहा, बीजेपी हर जगह अपने सहयोगियों को खत्म करती है ताकि कोई चुनौती न रह जाए। महाराष्ट्र में इसका तरीका अलग था, यहां थोड़ी देर कुर्सी दी गई, फिर बदल दिया गया।

बंगाल और केरल में चुनावी दांव 

तेजस्वी यादव का भाजपा पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि बीजेपी वहां हार जाएगी और ममता बनर्जी की सरकार फिर से बनेगी। वहीं, केरल में उनकी पार्टी इस बार पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी और किसी भी स्थिति में बीजेपी को जीतने नहीं दिया जाएगा।

NDA की जीत पर विश्वास

वहीं, बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता विजय चौधरी ने कहा कि एनडीए के पांच उम्मीदवार प्रबल बहुमत से जीतेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई संशय नहीं है और एनडीए के सभी विधायक सुरक्षित हैं, उन्हें अपने उम्मीदवारों और नेताओं पर पूरा भरोसा है।

Read This Also:- ओडिशा के राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग, 2 गिरफ्तार