इस पत्र पर जिन दलों ने हस्ताक्षर किए हैं, उनमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, एआईटीसी, डीएमके, शिवसेना (यूबीटी), राजद, जेकेएनसी, सीपीआई (एम), आईयूएमएल, सीपीआई, आरएसपी, जेएमएम, वीसीके, केरल कांग्रेस, एमडीएमके और सीपीआई (एमएल लिबरेशन) शामिल हैं।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री कई वर्षों से विश्व के विभिन्न नेताओं से मिलते रहे हैं, लेकिन अब उनके तथाकथित मित्र 'मिस्टर ट्रंप' ने अचानक युद्धविराम की घोषणा कर दी। यह भारत की कूटनीतिक स्थिति के लिए चिंताजनक है। ट्रंप की घोषणा से वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। इस पर संसद में चर्चा बेहद ज़रूरी है।”
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा, “प्रधानमंत्री को भेजे गए इस पत्र पर सभी प्रमुख विपक्षी दलों के हस्ताक्षर हैं। यह कोई साधारण पत्र नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ है। पहलगाम में जो कुछ हुआ, उस पर यदि विशेष सत्र बुलाया गया तो यह लोकतंत्र की मजबूती और पारदर्शिता का संकेत होगा। अगर सरकार राष्ट्रपति ट्रंप के कहने पर युद्धविराम की घोषणा कर सकती है, तो विपक्ष के अनुरोध पर संसद सत्र क्यों नहीं बुला सकती? क्या इसके लिए हमें ट्रंप से अनुमति लेनी होगी?”
Read This Also:- आतंकवाद और ऑपरेशन सिन्दूर का सच दुनिया ने जान लिया है- शशि थरू





