Molitics Logo
होम राष्ट्रीय गुरु नानक जयंती: पाकिस्तान ने 14 भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को हिन्दू बताकर ननकाना साहिब जाने से रोका
राष्ट्रीय

गुरु नानक जयंती: पाकिस्तान ने 14 भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को हिन्दू बताकर ननकाना साहिब जाने से रोका

गुरु नानक जयंती पर भारत-पाक तनाव: पाकिस्तान ने 14 भारतीय तीर्थयात्रियों को हिन्दू बताकर ननकाना साहिब जाने से रोका श्रद्धालुओं की वापसी से दोनों देशों के |

 गुरु नानक जयंती: पाकिस्तान ने 14 भारतीय सिख तीर्थयात्रियों को हिन्दू बताकर ननकाना साहिब जाने से रोका
फोटो: Guru Nanak Jayanti celebrations

पाकिस्तान ने 14 सिखों को भारत वापस भेजा 

भारत में आज गुरु नानक जयंती मनाई जा रही है, जिसके चलते पाकिस्तान में 14 भारतीय तीर्थयात्री सिखों के एक समूह को ननकाना साहिब जाने से रोक दिया गया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कथित तौर पर सिख श्रद्धालुओं को हिन्दू बताकर उनके प्रवेश पर रोक लगा दी।

यह 14 लोग उन 2100 तीर्थयात्रियों में शामिल थे जिन्हें भारत सरकार ने गुरु नानक जयंती के मौके पर पाकिस्तान जाने की अनुमति दी थी। जबकि इस्लामाबाद ने भी लगभग इतनी ही संख्या में यात्रियों के लिए यात्रा दस्तावेज जारी किए थे। 


गुरु नानक जयंती


गुरु नानक जयंती पर विवाद 


ऑपरेशन सिंदूर के बाद मंगलवार को करीब 1900 श्रद्धालु वाघा बॉर्डर पार कर पाकिस्तान में दाखिल हुए। जिससे भारत-पाक संबंधों में तनाव घटने की उम्मीद जताई जा रही थी।लेकिन इस घटना ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ा दिया है।लेकिन पाकिस्तान ने उन 14 हिन्दू तीर्थयात्रियों, जो पहले पाकिस्तान में जन्मे सिन्धी थे।अब जिन्होंने भारतीय नागरिकता प्राप्त कर ली है और पाकिस्तान में अपने रिश्तेदार से मिलना चाहते थे। उनकी भारत वापसी कर दी गई है।

Pakistan Police

 

मीडिया सूत्रों के मुताबिक 14 लोगों से कहा गया कि आप हिन्दू हैं इसलिए आप सिख श्रद्धालुओं के साथ नहीं जा सकते है। सूत्रों ने बताया इन 14 लोगों में भारत की राजधानी दिल्ली और लखनऊ के लोग शामिल थे। जिन्हें अपमानित कर वापस भेजा गया है। वहीं पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा था कि केवल उन्हीं यात्रियों को अनुमति दी जाएगी। जिनका नाम उनके रिकॉर्ड में सिख के रूप में पहले से शामिल है।


इसके अलावा 300 लोगों ने स्वतंत्र रूप से वीज़ा के लिए आवेदन किया था, इसके बावजूद उन्हें भारत वापस भेज दिया गया। क्योंकि उनके पास गृह मंत्रालय से संभावित मंजूरी नहीं थी।

इस बार की गुरु नानक जयंती यात्रा में पाकिस्तान जाने वाले सिख यात्रियों में अकाल तख्त के नेता ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज, बीबी गुरिन्दर कौर के नेतृत्व में श्रीमोनी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का प्रतिनिधिमंडल और दिल्ली गुरुद्वारा समिति से रवींद्र सिंह स्वीटा शामिल थे।


गुरु नानक जयंती

 

बुधवार को तीर्थयात्री लाहौर के पश्चिम में गुरु नानक के जन्मस्थान ननकाना साहिब में इकट्ठे होंगे। उसके बाद वे करतारपुर सहित पाकिस्तान के अन्य पवित्र स्थलों का दौरा करेंगे, जहां गुरु को दफनाया गया था।


Read This Also:-  हरियाणा में 'वोट चोरी'? राहुल गांधी का दावा: “ब्राज़ील मॉडल” की फोटो 22 बार इस्तेमाल, चुनावी ईमानदारी पर बड़ा सवाल