Molitics Logo
होम राष्ट्रीय संविधान क्लब से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया ब्लॉक का मार्च: विपक्ष ने भरी हुंकार, भारी सुरक्षा बल तैनात
राष्ट्रीय • दिल्ली

संविधान क्लब से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया ब्लॉक का मार्च: विपक्ष ने भरी हुंकार, भारी सुरक्षा बल तैनात

दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के नेताओं और छात्रों ने संविधान क्लब से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। एसआईआर और चुनावी निष्पक्षता को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन जारी है।

संविधान क्लब से सुप्रीम कोर्ट तक इंडिया ब्लॉक का मार्च: विपक्ष ने भरी हुंकार, भारी सुरक्षा बल तैनात
फोटो: INDIA Block, Supreme Court March, Constitution Club Delhi, Rahul Gandhi Protest, Neha Bora AISA

नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया ब्लॉक' (INDIA Alliance) ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) विवाद, निष्पक्ष चुनाव (Fair Elections) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया (Constitution Club of India) में हुई 'चाय पे चर्चा' के बाद विपक्षी नेताओं, सांसदों और छात्र संगठनों ने 12 खंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट की तरफ विरोध मार्च निकाला।

इस मार्च में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, शशि थरूर, के.सी. वेणुगोपाल, पप्पू यादव, महुआ मोइत्रा (TMC), योगेंद्र यादव और आईसा (AISA) अध्यक्ष नेहा बोरा समेत विपक्ष के तमाम बड़े चेहरे शामिल हुए।

 

सीजेआई ने मुलाकात से किया इनकार

विपक्षी दल एसआईआर (SIR) के मुद्दे पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) से मिलना चाहते थे। हालांकि, सीजेआई ने इस माँग को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि "मुख्य न्यायाधीश के पद को राजनीति में नहीं घसीटा जाना चाहिए।" इसके बावजूद विपक्ष ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का हवाला देते हुए मार्च जारी रखने का निर्णय लिया।

 

छात्रों का मिला साथ, पुलिस अलर्ट पर

इस मार्च में दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), जेएनयू (JNU), जामिया और एएमयू (AMU) के सैकड़ों छात्र भी शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इलाके में धारा 163 लागू की गई है और जगह-जगह बैरिकेडिंग व हिरासत में लेने वाली बसें तैनात की गई हैं।

इस पूरी खबर को वीडियो फॉर्मेट में देखिए के लिए, क्लिक करें नीचे दिए गए लिंक पर - https://youtu.be/XDSGWs8NLXI?si=shXLoALrZnNQpTB6

Video