क्यों लिया गया निर्णय?
दिल्ली-एनसीआर में घनी धुंध और वायु प्रदूषण कई दिनों से 'गंभीर' श्रेणी में बना हुआ है। वाहनों से निकलने वाला धुंआ, निर्माण धूल, आसपास के क्षेत्रों से कृषि जलाने की गतिविधियाँ और मौसम-संबंधी कारण जैसे ठंडी हवाएँ मुख्य कारण हैं। इसलिए सरकार का लक्ष्य है कि कार्यालयों में आने-जाने वाले लोग और वाहन कम हों, जिससे शहरी यातायात और प्रदूषण पर कुछ दबाव बने।
GRAP क्या है? कब लागू होता है?
इसके साथ ही शहर में GRAP-3 भी लागू है। दिल्ली-एनसीआर में AQI 425 के आसपास पहुँचा था और इसलिए स्टेज III लागू किया गया। GRAP एक श्रेणिबद्ध प्रतिक्रिया योजना है, जिसे Commission for Air Quality Management (CAQM) के तहत क्षेत्र में लागू किया जाता है ताकि वायु की गुणवत्ता बिगड़ने सख़्त कदम उठाए जा सकें। सोमवार को दिल्ली का AQI 401–450 के बीच मापा गया जिसे गंभीर श्रेणी का उदाहरण है।
बढ़ते Delhi Air Quality को लेकर सरकार का निर्णय
यह आदेश पर्यावरण एवं वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 5 के अंतर्गत जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, सभी GNCTD सरकारी कार्यालयों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके आधे से ज़्यादा कर्मचारी घर से ही काम करें।
इसके साथ ही ऑफिस आने वाले कर्मचारियों के लिए कहा गया है कि आने-जाने का समय अलग अलग रखें।पर्यावरण विभाग का कहना है कि दिल्ली का Air Quality Index लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते ट्रांसपोर्ट और ऑफिसों से होने वाले धुएं को कम करने की ज़रूरत है।
आदेश न मानने पर होगी कार्यवाही
दिल्ली सरकार ने इस आदेश को नियमपूर्वक लागू कराने की जिम्मेवारी जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस DCP और स्थानीय निकायों को दी है। साथ ही विभाग ने चेतावनी भी दी है कि अगर इन नियमों के पालन में कुछ गड़बड़ी सामने आती है तो उसके खिलाफ़ एनवायरमेंट प्रोटेक्शन एक्ट की धारा 15 और 16 के तहत सख्त कदम उठाया जाएगा।
पर्यावरण विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि हॉस्पिटल, स्वास्थ्य सेवाएं, सार्वजनिक परिवहन, जेल, बिजली, पानी, स्वच्छता, नगरपालिका सेवाएं, आपदा प्रबंधन और संबंधित सेवाएं, वन, पर्यावरण, वायु प्रदूषण नियंत्रण, निगरानी और प्रवर्तन गतिविधियों में लगे विभाग/एजेंसियां (जैसे बायोमास जलने पर अंकुश लगाने के लिए तैनात टीमें, धूल नियंत्रण, जीआरएपी उपाय आदि) और अन्य आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को इन निर्देशों से छूट दी जाएगी।
आगे की राह
प्रदूषण कम करने की जिम्मेवारी न सिर्फ़ सरकार की है बल्कि आप भी कार्यालय जाने वाले हैं तो यह सुनिश्चित करें कि आपका कार्यालय आदेश के अनुरूप काम कर रहा है। बेहतर होगा आप घर से काम करें। अपने काम की व्यवस्था के लिए पहले से नेटवर्क तथा डिवाइस जैसी चीजें पहले से सुनिश्चित करें। व्यक्तिगत स्तर पर भी मास्क पहनना, बाहर रहने का समय कम करना, यदि सांस-संबंधी या हृदय-रोग संबंधी परेशानी है तो विशेष सावधानी बरतें। वाहन चलाते हैं तो कोशिश करें कि ज़रूरी समयों के अलावा उपयोग कम करें। सार्वजनिक परिवहन या साझा वाहन का उपयोग करें।
Read This Also:- ऑस्ट्रेलियाई संसद में बुरखा विवाद: पॉलीन हैनसन निलंबित, महरीन फ़ारूकी ने संसद पर ‘नस्लवाद टपकने’ का लगाया आरोप





