Molitics Logo
होम राष्ट्रीय राजस्थान में एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में 107 पर FIR दर्ज
राष्ट्रीय

राजस्थान में एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में 107 पर FIR दर्ज

राजस्थान में एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में 36 से ज़्यादा पुलिसकर्मी घायल, 40 से ज्यादा आंदोलनकारी पकड़े गए, 107 से ज्यादा पर FIR दर्ज |

राजस्थान में एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में 107 पर FIR दर्ज
फोटो: Rajasthan police action, Rajasthan farmers protest,
राजस्थान के हनुमानगढ़ में ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ किसान आंदोलन हिंसक झड़प में बदल गया। जिसमें 36 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, 40 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और 107 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

राजस्थान में एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन


एथेनॉल संयंत्र विवाद के चलते स्थिति को देखते हुए पुलिस ने टिब्बी कस्बे और आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। प्रदर्शन हिंसक होने के बाद सरकार ने धारा 144 लागू कर दी है और स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। करीब तीस परिवारों को घर छोड़कर भागना पड़ा।

एडीजे वीके सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा कि बीते दिन यानी 10 दिसंबर को प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। लेकिन आज बाहरी लोगों ने इस उपद्रव को भड़काया है। कई ग्रामीण इस फैक्ट्री के लगने के पक्ष में भी हैं। पुलिस की ओर से कोई फायरिंग नहीं की गई है। कई लोग कैमरे में पत्थर फेंकते हुए और कानून अपने हाथ में लेते हुए दिखे जिसके बाद कार्रवाई की गई है।

इससे पहले भी किसान SDM ऑफिस को घेर कर इस प्लांट को रुकवाने की कोशिश कर चुके है, हालांकि SDM ने खुद आश्वासन देते हुए कहा था कि प्रशासन से बात कर काम को रोका जाएगा।

किसानों ने मीडिया से बात कर बताया कि प्लांट को 2022 में पर्यावरणीय मंजूरी नहीं मिली है इसलिए इसे बंद किया जाए, एथेनॉल फैक्ट्री के काम से पॉल्यूशन बढ़ रहा है, जमीन के धंसने का रिस्क ज्यादा हो गया है, और पानी की किल्लत के साथ कमी भी हो सकती है जिससे सिंचाई नहीं हो पाएगी व सब्जियों में केमिकल की मात्रा बढ़ने का खतरा बढ़ जाएगा।

सितंबर 2024 से शांतिपूर्ण विरोध चलता रहा, पर 2025 आते-आते पुलिस सुरक्षा के चलते कंपनी का निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया जिसके बाद राजस्थान में एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया, किसानों ने निजी ट्रैक्टर कंपनी की दीवारों पर चला दिया, और कई दीवारों को रौंदते हुए 14 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया।

Read This Also:- थाईलैंड में लूथरा ब्रदर्स गिरफ्तार: गोवा नाइटक्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन