इससे पहले 25 दिसंबर को कांग्रेस के सीनियर नेता अजय माकन ने AAP के साथ गठबंधन को कांग्रेस की बड़ी गलती बताते हुए केजरीवाल पर हमला बोला था। माकन ने उन्हें 'एंटी-नेशनल' करार दिया, जिसके बाद AAP ने माकन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस पर बीजेपी के पक्ष में खड़े होने का आरोप लगाया।
CM आतिशी ने क्या कहा
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि कांग्रेस के हालिया बयानों से यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस ने भाजपा के साथ गठजोड़ कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को देशद्रोही करार दिया, और पूछा कि क्या कांग्रेस ने कभी भाजपा के किसी नेता पर ऐसा आरोप लगाया है? आतिशी ने आगे कहा, "कांग्रेस ने कल मेरे और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। क्या कभी कांग्रेस ने भाजपा के किसी नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है?"
आतिशी ने यह भी दावा किया कि उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि कांग्रेस उम्मीदवारों के चुनावी खर्च को भाजपा द्वारा फंड किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "हमने सुना है कि संदीप दीक्षित को भाजपा से फंड मिल रहा है। अगर कांग्रेस को लगता है कि हम (आम आदमी पार्टी) देशद्रोही हैं, तो उन्होंने हमारे साथ गठबंधन करके लोकसभा चुनाव क्यों लड़ा?" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा के बीच आप को हराने और दिल्ली में भाजपा को जिताने के लिए एक आपसी समझौता हुआ है। आतिशी ने कांग्रेस से मांग की कि अगर ऐसा कोई समझौता नहीं हुआ है, तो उन्हें 24 घंटे के भीतर अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
संजय सिंह ने कहा, "कांग्रेस अब बीजेपी के पक्ष में खड़ी है। अजय माकन बीजेपी के कहने पर AAP के नेताओं को निशाना बनाते हैं। माकन ने तो हद ही पार कर दी जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल को 'एंटी-नेशनल' कहा। अगर केजरीवाल एंटी-नेशनल हैं तो वो दिल्ली के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी और रोजगार के इतने अच्छे इंतजाम कैसे कर रहे हैं?"
Read This Also:- कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित मिले एलजी से, केजरीवाल-आतिशी समेत कई बड़े नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप
Read This Also:- कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित मिले एलजी से, केजरीवाल-आतिशी समेत कई बड़े नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप





