Molitics Logo
होम राष्ट्रीय Delhi BJP chief: अगले नेता के लिए चुनावी दौड़ तेज
राष्ट्रीय

Delhi BJP chief: अगले नेता के लिए चुनावी दौड़ तेज

Delhi BJP chief का चुनाव करीब है। वीरेंद्र सचदेवा की वापसी होगी या पार्टी किसी नए नेता को कमान सौंपेगी, यह पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद तय होगा।

Delhi BJP chief: अगले नेता के लिए चुनावी दौड़ तेज
फोटो: Delhi BJP chief, Sachdeva term ends
पश्चिम बंगाल चुनाव की समाप्ति के करीब आते ही Delhi BJP chief के चयन की हलचल तेज हो गई है। मौजूदा अध्यक्ष Virendra Sachdeva का तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और अब यह सवाल उठा है कि क्या सचदेवा को दोबारा मौका मिलेगा या पार्टी किसी नए नेता को कमान सौंपेगी।

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष 

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष  के पद के लिए दो नाम सबसे आगे हैं। एनडीएमसी (NDMC) के उपाध्यक्ष Kuldeep Chahal और केंद्रीय मंत्री Harsh Malhotra को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। इसके बावजूद पार्टी के एक हिस्से का रुझान मौजूदा अध्यक्ष Virendra Sachdeva को दोबारा मौका देने की ओर है।

सचदेवा की लोकप्रियता का मुख्य कारण फरवरी 2025 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का शानदार प्रदर्शन और BJP leadership race में उनके सक्रिय योगदान रहा। उनके नेतृत्व में बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता हासिल की थी। 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज कर पार्टी ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी।

कार्यकाल और नियम 

Delhi BJP के नियमों के अनुसार, किसी भी प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है और कोई भी नेता लगातार दो से अधिक बार इस पद पर नहीं रह सकता, जिससे Delhi unit politics में बदलाव और प्रतिस्पर्धा बनी रहती है। सचदेवा दिसंबर 2022 में कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए थे और मार्च 2023 में उन्हें पूर्ण अध्यक्ष का पद मिला। उनके नेतृत्व में पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भी दिल्ली की सभी 7 सीटें जीती थीं।

सामुदायिक संतुलन 

बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, राष्ट्रीय नेतृत्व इस बार यह भी तय करेगा कि दिल्ली बीजेपी का अगला अध्यक्ष किस समुदाय से हो। वर्तमान में रेस में कुलजीत चहल जाट समुदाय से हैं, जबकि सचदेवा और हर्ष मल्होत्रा पंजाबी समुदाय से हैं। अन्य नामों में जय प्रकाश का भी उल्लेख है, जो गुर्जर समुदाय से आते हैं। 

कुलजीत चहल को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के करीब माना जाता है और वे नमो ऐप के राष्ट्रीय संयोजक भी हैं। वहीं हर्ष मल्होत्रा आरएसएस के करीबी माने जाते हैं, जो उन्हें संगठन के भीतर एक मजबूत दावेदार बनाता है।

फैसला कब होगा? 

Delhi BJP के नए अध्यक्ष का चयन बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद ही किया जाएगा। पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता मानते हैं कि परिणामों और चुनावी समीकरणों के आधार पर ही दिल्ली अध्यक्ष का अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

इस तरह दिल्ली बीजेपी की कमान किसके हाथ में जाएगी, इस पर पार्टी और जनता दोनों की नजरें लगी हुई हैं।

Read This Also:-  MP में महिलाओं का 33% आरक्षण पास, CM Mohan Yadav का विपक्ष पर हमला