राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पहले बीजेडी और अब बीजेपी की सरकार राज्य की गरीब जनता से धन छीनकर कुछ अरबपतियों को दे रही है।
उन्होंने कहा,
"एक तरफ ओडिशा के दलित, आदिवासी, किसान और मजदूर हैं, दूसरी ओर 5-6 अरबपति और भाजपा सरकार है।यह लड़ाई सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ओडिशा की जनता के साथ मिलकर ही जीती जा सकती है।"
चुनाव आयोग BJP का एजेंडा चला रहा है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की तरह अब बिहार में भी चुनाव 'चोरी' करने की तैयारी हो रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का काम निष्पक्षता से चुनाव कराना है, लेकिन वह बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है। राहुल ने कहा, "महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बीच एक करोड़ नए वोटर आ गए, पर आज तक पता नहीं चला कि ये कौन हैं। हमने वोटर लिस्ट और वीडियो फुटेज मांगे, लेकिन चुनाव आयोग टालमटोल कर रहा है।"
राहुल गांधी ने कहा कि ओडिशा सरकार जनता के लिए नहीं, बल्कि कुछ खास उद्योगपतियों के इशारे पर चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रथयात्रा के दौरान अडानी परिवार के लिए रथ रोक दिए जाते हैं।
उन्होंने कहा,
"यह राज्य की नहीं, अडानी और मोदी की सरकार है। ये आपके जल, जंगल और जमीन को छीनने में लगे हैं।" राहुल गांधी ने कहा कि ओडिशा में आदिवासियों को बिना पूछे उनकी जमीन से बेदखल किया जा रहा है। PESA कानून और ट्राइबल अधिकारों को लागू नहीं किया गया।
उन्होंने जोर देकर कहा, "यह जमीन, जल और जंगल आदिवासियों का है और कांग्रेस पार्टी उन्हें उनका हक दिलाकर रहेगी।" हम PESA कानून और वन अधिकार अधिनियम को पूरी तरह लागू करेंगे और ज़मीन लौटाएंगे।
Read This Also:- ‘SEBI की चुप्पी पर सवाल’ – राहुल गांधी बोले, ‘सरकार ने घोटालेबाज़ों की मदद की’
Read This Also:- ‘SEBI की चुप्पी पर सवाल’ – राहुल गांधी बोले, ‘सरकार ने घोटालेबाज़ों की मदद की’





