Molitics Logo
होम राष्ट्रीय अनंत सिंह ने बिहार के विधायक पद की शपथ ली, उन्हें जेल से विधानसभा लाया गया
राष्ट्रीय

अनंत सिंह ने बिहार के विधायक पद की शपथ ली, उन्हें जेल से विधानसभा लाया गया

अनंत सिंह ने बिहार के विधायक पद की शपथ लेने के बाद अपने राजनीतिक गुरु मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए और फिर जेल वाहन में वापस बैठ गए।

अनंत सिंह ने बिहार के विधायक पद की शपथ ली, उन्हें जेल से विधानसभा लाया गया
फोटो: Bihar politics news, Bihar Assembly Patna
डॉन से राजनेता बने बिहार विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में सदन के सदस्य के रूप में शपथ ले ली। शपथ समारोह में नीतीश कुमार समेत अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। इस बीच शपथ ग्रहण कर अनंत सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और कुछ समय तक उनके सामने हाथ जोड़कर खड़े रहे।

अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली 


दरअसल मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह को पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले दुलारचंद यादव की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।चुनाव प्रचार के दौरान प्रशांत किशोर की जन स्वराज पार्टी के स्थानीय उम्मीदवार यादव की हत्या कर दी गई थी। जिसका आरोप बिहार के विधायक अनंत सिंह और उनके काफिले पर लगा था। जिसके बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था। हालांकि उसके बाद भी उन्होंने जेल से चुनाव लड़ा और आरजेडी उम्मीदवार वीणा देवी को हराकर लगभग 29000 वोटों से जीत हासिल की थी।

बिहार चुनाव के परिणाम आने के बाद सभी विधायकों ने शपथ ग्रहण कर ली थी. लेकिन जेल में होने के कारण अनंत सिंह शपथ नहीं ले सके थे.जिसके बाद पटना कोर्ट ने सिंह को कुछ समय के लिए शपथ ग्रहण करने की अनुमति दी थी।

अनंत को वापस जेल भेज गया 


हालाँकि अनंत सिंह ने बिहार विधायक पद की जैसे ही शपथ ली, उन्हें तुरंत पुलिस वाहन में बैठाकर दोबारा बेउर जेल में भेज दिया गया. जब पुलिस सिंह को ले जा रही थी. तब अनंत सिंह ने जेल जाने से पहले पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत की। जिसमें उन्होंने कहा कि “मैं बेकसूर हूँ, जांच चल रही है और जल्द ही इंसाफ होगा।

बता दें कि बिहार विधायक अनंत सिंह पिछले 3 महीनों से जेल में बंद है। इससे पहले 2020 में भी बिहार के विधायक अनंत सिंह जेल से ही चुनाव के मैदान में उतरे थे। जब विधानसभा का सत्र शुरू हुआ था। उस दौरान उन्होंने शपथ लेने के लिए पैरोल मांगी थी। जिसे उस समय कोर्ट ने मंजूर कर लिया था। इस बीच उन्होंने विधानसभा में आकर शपथ ग्रहण की थी।

Read This Also:- मोदी के नीतिगत बदलाव के संकेत के बाद भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ में कमी की संभावना