Molitics Logo
होम राष्ट्रीय Amit Shah, Bengal: सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
राष्ट्रीय

Amit Shah, Bengal: सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

Bengal में Amit Shah के तीन दिवसीय दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, नए कानूनों की समीक्षा और विकास परियोजनाओं से जुड़े कई अहम कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Amit Shah, Bengal: सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
फोटो: Amit Shah Bengal, Three Day Visit
Amit Shah, Bengal: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah 17 जुलाई से 19 जुलाई तक पश्चिम बंगाल के तीन दिन दौरे पर रहेंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब राज्य में सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक सुधार और विकास परियोजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर लगातार चर्चा हो रही है। मई में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत और राज्य में पहली बार सरकार बनने के बाद गृह मंत्री का यह पहला विस्तृत पश्चिम बंगाल दौरा माना जा रहा है। इसी कारण से उनके कार्यक्रमों और समीक्षा बैठकों पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर विशेष नजर रहेगी।

Amit Shah, Bengal: सीमा सुरक्षा का जायजा लेंगे, BSF जवानों से चर्चा करेंगे

West Bengal Tour: दौरे के दूसरे दिन यानी 18 जुलाई की सुबह Amit Shah सिलीगुड़ी स्थित BSF की जुमागाछ सीमा चौकी पहुंचेंगे। यहां वह 18वीं बटालियन के बॉर्डर Outpost का निरीक्षण करेंगे और सीमा पर तैनात BSF के जवानों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे। इस दौरान सीमा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी उनके कार्यक्रम का हिस्सा रहेगा। माना जा रहा है कि इस दौरे के जरिए सीमा सुरक्षा व्यवस्था और उससे जुड़े बुनियादी ढांचे की भी समीक्षा की जाएगी।

बॉर्डर मामलों और नए कानूनों पर होगी विशेष चर्चा 

Bengal Political Tour: सीमा चौकी के दौरे के बाद गृह मंत्री पश्चिम बंगाल में बॉर्डर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में सीमा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद वह राज्य में लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की आकलन करेंगे। इसी दिन शाम को जन्म और मृत्यु पंजीकरण प्रणाली से जुड़े मामलों पर भी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कोलकाता में कानून-व्यवस्था पर होगी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक

अपने दौरे के अंतिम दिन यानी 19 जुलाई को Amit Shah कोलकाता पहुंचेंगे। यहां उनका पहला कार्यक्रम पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श की जाएगी। माना जा रहा है कि बैठक में अधिकारियों के साथ मौजूदा हालात और आगे की रणनीति पर भी विस्तार से विचार होगा।

विकास परियोजनाओं का भी करेंगे लोकार्पण 

कानून-व्यवस्था की समीक्षा के बाद गृह मंत्री अलीपुर स्थित National Library में विकसित ‘Museum of Words’ के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना भारतीय भाषाओं, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित है। इसके बाद वह Biswa Bangla Convention Centre में अमूल डेयरी के दही प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना से राज्य में डेयरी उद्योग को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना जताई जा रही है।

राजनीतिक और प्रशासनिक नजरिए से अहम कार्यकारी दौरा

गृह मंत्री Amit Shah का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पश्चिम बंगाल में सीमा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विकास से जुड़े मुद्दे लगातार चर्चा के केंद्र में हैं। ऐसे में तीन दिनों के दौरान होने वाली समीक्षा बैठकों, निरीक्षण कार्यक्रमों और विकास परियोजनाओं के शुभारंभ को राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।