मीडिया रिपोर्ट ने अनुसार, उन्होंने बताया कि INDIA गठबंधन मुख्य रूप से 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए बना था, और चुनावों के बाद AAP ने सभी विधानसभा चुनाव अपने बलबूते पर लड़े हैं। संजय सिंह ने कहा, "लोकसभा चुनाव के बाद हमने हरियाणा और दिल्ली विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़े। अब हमने बिहार विधानसभा चुनाव भी अकेले लड़ने का फैसला किया है।"
2024 के लोकसभा चुनाव में AAP और कांग्रेस ने दिल्ली में गठबंधन किया था, लेकिन उसके बाद पंजाब, गुजरात उपचुनाव और अन्य राज्यों में AAP ने कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़ा।
संसद में INDIA गठबंधन से साथ
हालांकि संजय सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि संसद के भीतर AAP अन्य विपक्षी दलों जैसे तृणमूल कांग्रेस (TMC) और डीएमके (DMK) के साथ रणनीतिक सहयोग जारी रखेगी।
उन्होंने कहा, "संसदीय मुद्दों पर हम TMC और DMK जैसी पार्टियों के साथ मिलकर काम करते हैं, और आगे भी करते रहेंगे। विपक्ष के रूप में हमने हमेशा प्रभावी भूमिका निभाई है और संसद में जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे।"
21 जुलाई से शुरू हो रहा मानसून सत्र
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने जा रहा है और करीब एक महीने तक चलेगा। सत्र से पहले शनिवार को INDIA गठबंधन की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक होनी है, जिसमें देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में जिन प्रमुख विषयों पर विचार होगा, उनमें बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision), पहलगाम आतंकी हमला, और भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुआ 'ऑपरेशन सिंदूर' शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस भी इस बैठक से दूरी बना सकती है, जिससे विपक्षी एकता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।





