मेडागास्कर में Gen Z प्रदर्शन
मेडागास्कर में बिजली-पानी की कमी और बढ़ती महंगाई को लेकर युवाओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। जनरेशन ज़ेड के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। हालात इतने बिगड़ गए कि राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना को अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़ना पड़ा।बीते कुछ हफ्तों से राजधानी अंटानानारिवो समेत कई शहरों में युवा प्रदर्शन कर रहे थे। शुरुआत में ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण थे, लेकिन जैसे-जैसे हालात बिगड़ते गए, प्रदर्शन उग्र होता गया। शनिवार को सेना की एक विशेष इकाई ने भी प्रदर्शनकारियों का साथ दे दिया, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
राष्ट्रपति ने कहा मेरी जान को खतरा है
मंगलवार रात अपने संबोधन में राष्ट्रपति राजोएलिना ने कहा, “देश में अराजकता फैल गई है। मुझे अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह तलाशनी पड़ेगी।” हालांकि उन्होंने इस्तीफे की बात नहीं कही।
राष्ट्रपति कार्यालय ने फेसबुक पर बयान जारी कर बताया कि राजोएलिना ने राष्ट्रीय सभा को तत्काल भंग करने का आदेश दिया है। यह फैसला उस वक्त लिया गया जब सांसद उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया पर चर्चा कर रहे थे और मेडागास्कर में Gen Z प्रदर्शन हुआ था।
सेना ने भी उठाई आवाज
मेडागास्कर में Gen Z प्रदर्शन के दौरान सेना की एक इकाई ने सत्ताधारी नेताओं और मंत्रियों से इस्तीफे की मांग की। इससे साफ हो गया कि अब मामला सिर्फ जनता बनाम सरकार नहीं रहा, बल्कि सत्ता के भीतर भी दरारें पड़ चुकी हैं।
संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, हिंसक झड़पों में अब तक कम से कम 22 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं, जहां सरकारी इमारतों पर हमले हुए और कई जगह आगजनी की घटनाएं सामने आईं।जबकि मेडागास्कर में इससे पहले भी तख्तापलट हो चुका है। दिलचस्प बात यह है कि राजोएलिना खुद 2009 में तख्तापलट के बाद सत्ता में आए थे। अब वही इतिहास उनके खिलाफ खड़ा हो गया है। देश की 3.1 करोड़ आबादी इस समय भारी संकट में है। जनरेशन ज़ेड के नेतृत्व में चल रहे विरोध में मेडागास्कर में Gen Z प्रदर्शनों ने सरकार को घुटनों पर ला दिया है। लोग साफ तौर पर बदलाव चाहते हैं।
जनता की मांग है-बुनियादी सुविधाएं दो
मेडागास्कर में Gen Z प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सरकार बिजली-पानी की समस्या को तुरंत हल करे और महंगाई पर लगाम लगाए। युवाओं का कहना है कि वे अब सिर्फ वादों से संतुष्ट नहीं होंगे। उन्हें ठोस कार्रवाई चाहिए।
राजनीतिक संकट गहराया
राष्ट्रपति के देश छोड़ने और राष्ट्रीय सभा को भंग करने के फैसले ने राजनीतिक संकट को और गहरा कर दिया है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या मेडागास्कर में एक बार फिर सैन्य शासन की वापसी होगी या जनता को लोकतांत्रिक समाधान मिलेगा।
Read This Also:- बिहार में “RJD ticket distribution” को लेकर हलचल: लालू ने शुरू की टिकट बाँटने की प्रक्रिया, तेजस्वी ने रोका
Read This Also:- बिहार में “RJD ticket distribution” को लेकर हलचल: लालू ने शुरू की टिकट बाँटने की प्रक्रिया, तेजस्वी ने रोका





