मोदी जी के जन्मदिन पर PR का खेल
मीडिया में बधाई देने की होड़
सबसे पहले समझिए मोदी जी का PR किस तरीके से किया जा रहा है। अमन चोपड़ा ने बुर्ज ख़लीफ़ का एक वीडियो शेयर किया है। कैप्शन था “भारत की विदेश नीति कॉलैप्स कर चुकी है-राहुल गांधी”। यहाँ अमन चोपड़ा ये दिखाना चाह रहे हैं कि भारत की विदेश नीति फेल नहीं बल्कि वो तो विदेशों में झंडे गाड़ रही है। देखो बुर्ज ख़लीफ़ा पर मोदी को बर्थडे विश किया जा रहा है। यानी बुर्ज ख़लीफ़ा पर फोटो दिखना सफल विदेश नीति की पहचान है। कथित पत्रकार चित्रा त्रिपाठी का संस्कृत में लिखा ये यूनिक ट्वीट BJP के नेशनल युवा मोर्चा के प्रेसिडेंट तेजस्वी सूर्या का ये ट्वीट में कोई अंतर नहीं था, होगा भी कैसे दोनों की स्क्रिप्ट एक जगह से ही आई है। एक चीज और यहाँ गौर करने वाली है चित्रा के ट्वीट करने का टाइम करीब करीब थी 12 बजे है। अगर चित्रा जी चाहती तो सुबह उठ कर भी विश कर सकती थी लेकिन इस काम में कंपीटिशन बहुत है कि कौन पहले मोदी जी के चरणों में ट्वीट अर्पित करेगा। तो ये सब करना पड़ता है। कुछ लोग तो समय से पहले ही मोदी के साथ “my story” शेयर करने लग गए थे। अंजना ओम कश्यप ने 16 सितंबर को ही रात 11.30 के करीब ये ट्वीट कर दिया।
रोमाना इसार ख़ान रही सबसे आगे
इस सब में रोमाना इसार ख़ान तो सबसे आगे निकल गई। उन्होंने मोदी को बर्थडे विश करते हुए लिखा “अपने दौर की पहचान,भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं। गालियां खा कर तूफानों से टकरा कर वो खड़े है, अपने देश और देशवासियों के लिए डटे हैं।” क्या मतलब गालियाँ खाके जर्सी गाय नरेंद्र मोदी को बोला गया था? विधवा पर तंज मोदी के लिए कसा गया था? 50 करोड़ की गर्ल फ्रेंड मोदी जी ने अपने लिए बोला था क्या? कपड़ो से मोदी ख़ुद को पहचान रहे थे क्या? आगे देखिए रोमाना ने क्या लिखा “सदियों की उलझनों को चुटकियों निपटा दिया” फिर दो साल तक मणिपुर क्यों नहीं गए? रोमाना की चरण वंदना यही नहीं रुकी इन्होंने आगे लिखा कि “कश्मीर के आंगन से अलगाव का पर्दा हटा दिया, अयोध्या में धर्म संस्कृति का स्वर्णिम अध्याय सजा दिया। वो ही है जिन्होंने नए भारत का नया भरोसा बोया है, वो ही है जिन्होंने 2047 विकसित भारत का सपना संजोया है।”
मुकेश अंबानी ने मोदी को कहा अवतार पुरुष
अगर आपको लगता है कि मोदी जी के लिए सिर्फ़ नेता और पत्रकार ही तालियाँ बजा रहे हैं, तो ठहरिए, खेल इससे भी बड़ा है। मुकेश अंबानी ने तो मोदी जी को भगवान के द्वारा भेजा गया अवतार पुरुष ही बता दिया। सुनिए अंबानी ने क्या कहा। वैसे इसमें हैरान होने कि कोई बात हैं नहीं। अंबानी–अदानी जैसे लोगों के लिए मोदी जी वाकई किसी अवतार से कम थोड़ी न हैं। सोचिए, Jio को खड़ा करने के लिए BSNL के टावर तक दे दिए गए। BSNL सालों से घाटे में है, कर्मचारियों की हालत खस्ता थी, लेकिन सरकार ने कभी Jio से पैसे नहीं मांगे। दूसरी तरफ़ अदानी जी एक रुपये में हजारों एकड़ ज़मीन दे दी गई। विदेशों में भी अदानी के नाम पर वारंट निकले, केस दर्ज हुए, लेकिन भारत में? यहाँ तो सरकार ने उन्हें “तू” तक नहीं कहा। अब आप ही बताइए, ऐसे हालात में अगर अंबानी–अदानी मोदी जी का PR नहीं करेंगे तो कौन करेगा? अगर आप सोच रहे है ये एक दिन का कोई प्रोग्राम है या ज़्यादा से ज़्यादा दो दिन चल जाएगा तो मेरे दोस्त आप ग़लत हो। ये 1 या दो दिन का प्रोग्राम नहीं बल्कि दो हफ़्ते का प्रोग्राम हैं। जिस जिस राज्य में BJP की सरकार है वहाँ वहाँ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मोदी का जन्म दिन मनाया जाने वाला है।
Read This Also:- राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव: कर्नाटक के आलंद में 6,000 वोटर नामों की धोखाधड़ी पर कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा
Read This Also:- राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव: कर्नाटक के आलंद में 6,000 वोटर नामों की धोखाधड़ी पर कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा





