गया रैली में पीएम मोदी का हमला
सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरजेडी राज को ‘लालटेन युग’ बताते हुए भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का आरोप लगाया। साथ ही ‘लाल आतंक’, घुसपैठ और भ्रष्टाचार को बिहार चुनाव के अहम मुद्दे बताते हुए कहा कि इनसे राज्य को मुक्त करना एनडीए की प्राथमिकता है।
चुनाव से पहले एनडीए की बड़ी रणनीति
गया के मगध विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस रैली के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे। करीब 38 एकड़ में फैले स्थल पर छह विशाल वाटरप्रूफ पंडाल और एक लाख से अधिक कुर्सियाँ लगाई गई थीं। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतज़ाम किए गए।
प्रधानमंत्री का यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के लिए चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है।





